फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kamal Haasan Upcoming Film Thug Life And Old Movie Nayakan Stories Are Same

Kamal Haasan: कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ क्या उनकी एक पुरानी फिल्म से है इंस्पायर? एक्टर ने इस पर क्या कहा?

Fri, 21 Feb 2025 11:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 21 Feb 2025 11:08 PM IST
सार

कमल हासन की जल्द ही एक फिल्म ‘ठग लाइफ’ रिलीज होगी। इस फिल्म में उनका किरदार काफी हटकर नजर आने वाला है। इस फिल्म को लेकर हाल ही में कमल हासन ने एक खास बात बताई। साथ ही अपने एक पुरानी फिल्म का जिक्र भी किया। 

विज्ञापन
Kamal Haasan Upcoming Film Thug Life And Old Movie Nayakan Stories Are Same
कमल हासन - फोटो : एक्स ikamalhaasan

विस्तार

कमल हासन दक्षिण भारतीय और हिंदी दोनों ही फिल्मों में अपने उम्दा अभिनय के लिए जाने जाते हैं। जल्द ही उनकी एक साउथ फिल्म ‘ठग लाइफ’ रिलीज होगी। इस फिल्म को मणिरत्नम निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म को लेकर कमल हासन काफी एक्साइटेड हैं। अपनी नई फिल्म ‘ठग लाइफ’ की स्टोरी लाइन को वह अपनी एक पुरानी फिल्म से कनेक्ट भी करते हैं। तो क्या उनकी नई फिल्म, पुरानी फिल्म से इंस्पायर है।

विज्ञापन

Kamal Haasan: कमल बोले-एक कलाकार कला से बढ़कर नहीं होता, फैंस को दुनिया का हीरो नाम से ना पुकारने को कहा

विज्ञापन

Kamal Haasan Upcoming Film Thug Life And Old Movie Nayakan Stories Are Same
फिल्म 'ठग लाइफ' में कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
सेम थीम को एक्सप्लोर करती हैं फिल्में 
साल 1987 में मणिरत्नम निर्देशित फिल्म ‘नायकन’ में भी कमल हासन ने अभिनय किया था। इसी फिल्म का जिक्र करते हुए कमल हासन बताते हैं कि इसके हीरो को लेकर दर्शकों के मन में सवाल रहता है कि क्या वह अच्छा आदमी है या नहीं? इस कॉन्सेप्ट को लेकर फिल्म ‘ठग लाइफ’ भी बनी है। अपकमिंग फिल्म में भी दर्शकों को लीड कैरेक्टर को देखकर लग सकता है कि क्या वह अच्छा है? या वो बुरा आदमी है?

Sivakarthikeyan: फिल्म की सफलता से गदगद शिवकार्तिकेयन, लेकिन कमल हासन के गले लगने की प्रतीक्षा अभी बाकी

पुरानी फिल्म में बने थे गैंगस्टर 
फिल्म ‘नायकन’ में कमल हासन एक गैंगस्टर बने थे। वहीं नई फिल्म भी एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म में त्रिशा कृष्णन और अली फजल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। अली फजल तो कमल हासन के साथ काम करके काफी खुश हैं। 

अमेरिका से एआई का कोर्स करके आए कमल
पिछले दिनों कमल हासन अमेरिका गए थे। वहां एक नामी संस्थान से उन्होंने एआई का कोर्स किया है। 69 साल के हो चुके कमल हासन इस उम्र में भी नई टेक्नोलॉजी सीख रहे हैं। आने वाले समय में वह इसका इस्तेमाल शायद अपनी फिल्मों में कर सकते हैं। वह अपनी फिल्मों में नए-नए एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed