फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ali Fazal Wrap Up Shooting For Mani Ratnam Thug Life Say Film Will Be A Cinematic Feast For Audiences

Ali Fazal: अली फजल ने पूरी की मणिरत्नम की 'ठग लाइफ' की शूटिंग, बोले-दर्शकों के लिए बेहतरीन सिनेमाई अनुभव होगा

Thu, 28 Nov 2024 04:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 28 Nov 2024 04:53 PM IST
सार

अली फजल ने निर्देशक मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘ठग लाइफ’ साइन की थी। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। इस फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में अली ने कुछ बातें साझा की।

विज्ञापन
Ali Fazal Wrap Up Shooting For Mani Ratnam Thug Life Say Film Will Be A Cinematic Feast For Audiences
अली फजल-फिल्म 'ठग लाइफ' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मणिरत्नम जैसे बेहतरीन निर्देशक के साथ हर कलाकार काम करना चाहता है। ऐसा ही सपना अली फजल का भी रहा। उनका यह सपना मणिरत्नम की फिल्म ‘ठग लाइफ’ का हिस्सा बनकर पूरा होग गया। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। मणिरत्नम की इस फिल्म में काम करना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा है।

विज्ञापन

बोले मिलकर जादू चलाया है 
फिल्म ‘ठग लाइफ’ में काम करने के अपने अनुभव के बारे में अली फजल कहते हैं, ‘मणिरत्नम सर के साथ काम करना सम्मान की बात है। मुझे मणिरत्नम सर और कमल हासन सर के साथ काम करने का मौका मिला, इस याद को मैं अपने दिल में हमेशा संजोकर रखूंगा। पिछले दो महीनों में एक एक्टर के तौर पर मेरे अंदर काफी बदलाव आए हैं। मैंने तमिल सीखी और एक अलग तरह का सिनेमा कैसे बनता है, उसका मैं हिस्सा बना। जहां तक फिल्म का सवाल है तो मणि सर ने एक ऐसी दुनिया फिल्म में बनाई है जो बहुत ही अलग और आकर्षक है।मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि यह फिल्म भारतीय और दुनिया के दर्शकों के लिए बेहतरीन सिनेमाई अनुभव साबित होगी। मैं उस जादू को देखने के लिए उत्साहित हूं, जो हमने साथ मिलकर चलाया है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में हैं कई नामी कलाकार 
मणिरत्नम की फिल्म ‘ठग लाइफ’ में कमल हासन, त्रिशा, अभिरामी, नासिर, जोजू जॉर्ज, अली फजल, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे कई नामी कलाकार शामिल हैं। यह सभी कलाकार अपने उम्दा अभिनय से फिल्म की रौनक बढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन

अगले साल रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म ‘ठग लाइफ’ अगले साल दर्शकों को देखने को मिलेगी। यह फिल्म 5 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को कमल हासन की राज कमल फिल्म इंटरनेशनल, मणिरत्नम की मद्रास टॉकीज ने मिलकर बनाया है। यह दोनों इस फिल्म के निर्माता हैं। साथ ही फिल्म में एआर रहमान का शानदार म्यूजिक भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed