फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kamal Haasan Indian 2 Vikram Actor Kalidas Jayaram Joins Shankar Film Know details here

Indian 2: कमल हासन की 'इंडियन 2' में हुई इस अभिनेता की एंट्री, निर्देशक शंकर के साथ तस्वीर हुई वायरल

Tue, 04 Apr 2023 07:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 04 Apr 2023 07:12 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में कालिदास जयराम नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह कमल  हासन के साथ विक्रम में भी दिख चुके थे। 

विज्ञापन
Kamal Haasan Indian 2 Vikram Actor Kalidas Jayaram Joins Shankar Film Know details here
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कमल हासन पिछले साल मेगा-ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म 'विक्रम' में नजर आए थे। इसे लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था। इस फिल्म के बाद अभिनेता जल्द ही शंकर की फिल्म इंडियन 2 में दिखने वाले हैं। इसकी शूटिंग फिलहाल तेजी से चल रही है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। 
विज्ञापन

Pathaan Vs Tiger: सिल्वर स्क्रीन पर भिड़ेंगे पठान और टाइगर, दो जिगरी यारों में होगी तकरार
विज्ञापन

 

Kamal Haasan Indian 2 Vikram Actor Kalidas Jayaram Joins Shankar Film Know details here
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इस अभिनेता की हुई एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में कालिदास जयराम नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह कमल  हासन के साथ विक्रम में भी दिख चुके थे। फिल्म के सेट से निर्देशक के साथ उनकी तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, फिल्म में उनका क्या किरदार होगा यह अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि वह इंडियन 2 में अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं।  बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग दो तीन दिनों तक ताइवान में चलेगी, इसके बाद टीम अगले शेड्यूल के दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल हासन अभिनीत फिल्म का विदेश में शेड्यूल मई तक चलने की उम्मीद है।
Shiamak Davar: गीगी हदीद मामले में वरुण को मिला कोरियोग्राफर श्यामक डावर का सपोर्ट,बोलें- सब कुछ प्री-प्लान था

तेजी से चल रही शूटिंग

गौरतलब है कि निर्देशक शंकर ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि 'इंडियन 2' की शूटिंग जून-जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी और पोस्ट-प्रोडक्शन का प्रमुख काम इसके बाद शुरू हो जाएगा। निर्माता फिल्म को त्योहार के अवसर पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन अभी फिलहाल  यह तय नहीं हुआ है कि यह कौन से त्योहार पर रिलीज होगी। बता दें कि इंडियन साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब 27 साल बाद इसका सीक्वल आने जा रहा है, जिसकी वजह से कमल हासन के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
RRR: जापान में सात महीने से बॉक्स ऑफिस पर RRR का राज, फिल्म ने अब दर्ज किया यह नया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed