फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ss rajamouli tweeted rrr becomes first indian film Who register 1 million footfall in japan know the story

RRR: जापान में सात महीने से बॉक्स ऑफिस पर RRR का राज, फिल्म ने अब दर्ज किया यह नया रिकॉर्ड

Tue, 04 Apr 2023 04:19 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 04 Apr 2023 04:19 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘आरआरआर’ को  जापान में काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है।

विज्ञापन
ss rajamouli tweeted rrr becomes first indian film Who register 1 million footfall in japan know the story
आरआरआर - फोटो : social media

विस्तार

फिल्म मेकर एसएस राजामौली की‘आरआरआर’ को पिछले साल अक्टूबर से जापान के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म यहां हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। वहीं, अब फिल्म ने जापान में एक मिलियन से ज्यादा फुटफॉल दर्ज करने वाली पहली इंडियन फिल्म बन गई है। भारतीय फिल्मों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धी साबित हुई है।  ‘आरआरआर’ को जापान के 44 शहरों और प्रान्तों में 209 स्क्रीनों और 31 आईमैक्स स्क्रीनों पर रिलीज किया गया था, जिसके बाद फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म जपान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
विज्ञापन

 

ss rajamouli tweeted rrr becomes first indian film Who register 1 million footfall in japan know the story
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बीच ‘आरआरआर’ के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर मेकर्स ने पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म ने थिएटर रन के 164 दिनों में एक मिलियन फुटफॉल दर्ज किए हैं। इस पोस्ट में लिखा गया है कि 'आरआरआर' ने 164 दिनों में एक मिलियन प्लस फुटफॉल रिकॉर्ड बनाया है और इसके साथ ही फिल्म की रॉकिंग रन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ss rajamouli tweeted rrr becomes first indian film Who register 1 million footfall in japan know the story
फिल्म 'आरआरआर' - फोटो : social media
आरआरआर के डायरेक्टर  राजामौली ने ट्विटर पर फिल्म को इतना प्यार देने के लिए जापान के दर्शकों का धन्यवाद किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि जापानी फैंस से एक मिलियन हग्स अरिगेटो गुजैमासु #आरआरआरआईएनजापान। इस बीच बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो ‘आरआरआर’ने जापान में अब तक 80 करोड़ से ज्यादा की भी कमाई की है इसके साथ ही यह उम्मीद भी की जा रही है कि इसके थिएटर रन के एंड तक फिल्म 100 करोड़ क्लब के आकड़े को पार कर सकती है।

विज्ञापन

ss rajamouli tweeted rrr becomes first indian film Who register 1 million footfall in japan know the story
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म ने जनवरी में जापान में थिएटर रन के 100 दिन पूरे कर लिए थे। ‘आरआरआर’को  भारत, जपान समते पश्चिमी देशों में भी काफी पसंद गया है। पिछले महीने एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में ऑस्कर पुरस्कार जीतकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था।

यह भी पढ़ें-  Shiamak Davar: गीगी हदीद मामले में वरुण को मिला कोरियोग्राफर श्यामक डावर का सपोर्ट,बोलें- सब कुछ प्री-प्लान था
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed