{"_id":"672f4f1e405d895cab001741","slug":"jr-ntr-to-join-hands-with-jailer-director-nelson-dilipkumar-for-movie-news-in-hindi-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Cinema: तमिल सिनेमा में बड़ा धमाल मचाने जा रहे जूनियर एनटीआर, जेलर के निर्देशक से मिलाया हाथ","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Tamil Cinema: तमिल सिनेमा में बड़ा धमाल मचाने जा रहे जूनियर एनटीआर, जेलर के निर्देशक से मिलाया हाथ
Sat, 09 Nov 2024 05:31 PM IST
श्वेता महतो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 09 Nov 2024 05:31 PM IST
सार
जूनियर एनटीआर को आखिरी बार देवरा-1 में देखा गया था। इस फिल्म में अभिनेता के दो किरदार थे। यह फिल्म देवरा नामक एक व्यक्ति पर केंद्रित है जो एख गांव का मुखिया है और तस्करी में शामिल होता है। बाद में वह गलत काम छोड़ने का फैसला करता है।
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर
- फोटो : ANI
विस्तार
अपनी अगली फिल्म के लिए प्रशांत नील के साथ काम करने वाले जूनियर एनटीआर एक फिल्म के लिए जेलर निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के साथ हाथ मिला रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, अभिनेता ने निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के साथ एक फिल्म फाइनल कर लिया है। निर्देशक ने आरआरआर स्टार के साथ फिल्म के कुछ विचार साझा किए, जिसके बाद उन्होंने फिल्म को लॉक कर दिया। चेन्नई में फिल्म के प्रमोशन के दौरान जूनियर एनटीआर ने तमिल सिनेमा में काम करने की इच्छा जताई थी। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशक वेत्रिमारन से भी उनके साथ सहयोग करने की अपील की थी। अब ऐसा लग रहा है कि अभिनेता तमिल सिनेमा में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
आखिरी बार देवरा-1 में दिखे थे जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर को आखिरी बार देवरा-1 में देखा गया था। इस फिल्म में अभिनेता के दो किरदार थे। यह फिल्म देवरा नामक एक व्यक्ति पर केंद्रित है जो एख गांव का मुखिया है और तस्करी में शामिल होता है। बाद में वह गलत काम छोड़ने का फैसला करता है और अन्य लोगों को गलत काम में शामिल होने से रोकता है। ऐसा करने से कई लोगों से उसकी दुश्मनी बढ़ जाती है। यह सब देखते हुए देवरा एक भूत बनने का फैसला लेता है जो लोगों को गलत काम करने से रोकता है। इसके लिए उसे अपने परिवार को भी छोड़ना पड़ता है।
आखिरी बार नेल्सन दिलीपकुमार ने किया था जेलर का निर्देशन
देवरा-1 में जूनियर एनटीआर ने पिता और पुत्र दोनों की ही भूमिका निभाई थी। उनके अलावा इस फिल्म में सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराठे, जरीना वहाब, शाइन टॉम चाको भी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है। वहीं दूसरी तरफ निर्देश नेल्सन दिलीपकुमार को आखिरी बार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर का निर्देशन करते हुए देखा गया था।