फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jatadhara New Poster supernatural thriller starring Sudheer Babu and Sonakshi Sinha Directed by Venkat Kalyan

Jatadhara: सोनाक्षी सिन्हा के बाद सामने आया सुधीर बाबू का लुक, जानें कब रिलीज होगा 'जटाधरा' का टीजर

Mon, 04 Aug 2025 01:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 04 Aug 2025 01:58 PM IST
सार

Sudheer Babu and Sonakshi Sinha: सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की नई फिल्म 'जटाधरा' का एक और पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। इससे पहले फिल्म से सोनाक्षी का लुक सामने आ चुका है।
 

विज्ञापन
Jatadhara New Poster supernatural thriller starring Sudheer Babu and Sonakshi Sinha Directed by Venkat Kalyan
फिल्म 'जटाधरा' - फोटो : इंस्टाग्राम@zeemusiccompany

विस्तार

सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जटाधरा' का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। इस पोस्टर में सुधीर बाबू को एक शक्तिशाली योद्धा के रूप में और सोनाक्षी सिन्हा एक अनोखे अवतार में पेश किया गया है।
विज्ञापन

 

निर्माताओं का पोस्ट
आज फिल्म 'जटाधरा' के संगीत निर्माताओं ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें सूधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा का अनोखा अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। इस पोस्टर के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'इंतजार खत्म, जटाधार की पौराणिक कथाओं और दृश्यों से भरपूर इस अद्भुत नजारे के गवाह बनिए। सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा और भगवान शिव की एक झलक पर्दे पर चार चांद लगा देगी। जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा ने एक बार फिर भारतीय सिनेमा को नई परिभाषा दी है। टीजर 8 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)


विज्ञापन
विज्ञापन

सोनाक्षी का लुक
इस पोस्टर से पहले फिल्म 'जटाधरा' से सोनाक्षी का लुक महिला दिवस के दिन सामने आया था। इस लुक को सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और कैप्शन में लिखा, 'इस महिला दिवस पर जटाधरा में शक्ति और सामर्थ्य का एक प्रकाश स्तंभ उभर रहा है।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)


विज्ञापन

फिल्म जटाधरा के बारे में
फिल्म 'जटाधरा' एक पौराणिक थ्रिलर है, जिसमें भारतीय पौराणिक कथाओं को रोमांचक दृश्यों और डार्क फैंटेसी के साथ जोड़ा गया है। पोस्टर में त्रिशूल, गरजते बादल, भगवान शिव की छाया, और सोनाक्षी सिन्हा का रोद्र रूप दिखाई दे रहा है, जो कहानी को और रहस्यमयी बनाता है। जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा निर्मित, वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल के निर्देशन में बनी यह फिल्म शानदार वीएफएक्स का वादा करती है। इसका टीजर 8 अगस्त, 2025 को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म साल के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे ने शेयर किया पति विक्की के जन्मदिन का खास वीडियो, पार्टी में नजर आए कई सितारे...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed