Pawan Kalyan: ऐतिहासिक जीत के बाद भाई चिरंजीवी के पैर छूकर भावुक हुए पवन कल्याण, वीडियो वायरल
पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने आंध्र प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उनकी पार्टी ने 21 में से 21 विधानसभा सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। इस जीत के बाद वह हाल ही में अपने भाई चिरंजीवी से मिलने पहुंचे। बड़े भाई के पैर छूते हुए वह भावुक हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश में हुए इस बार हुए विधानसभा चुनाव में पवन कल्याण ने पीथापुरम सीट पर जीत दर्ज की है। इस शानदार जीत के बाद हाल ही वह अपने भाई चिरंजीवी के घर पहुंचे। इस दौरान बड़े भाई के पैर छूते हुए नवनिर्वाचित विधायक (पवन कल्याण) भावुक हो गए।
भाई को आशीर्वाद देने के बाद चिरंजीवी ने उन्हें गले लगाया और चुनावी जीत पर उन्हें माला पहनाते हुए बधाई दी। इसके बाद पवन कल्याण परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी जीत का जश्न मनाते नजर आए। सोशल मीडिया पर अभिनेता की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इनमें से एक फोटो में वह अपने भतीजों राम चरण, वरुण तेज, साई दुर्गा तेज, भतीजी निहारिका कोनिडेला, बेटे अकीरा नंदन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक बड़ा सा केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।
Pawan Kalyan follows Sanatan Sanskar
— Sheetal Chopra 🇮🇳 (@SheetalPronamo) June 6, 2024
Appreciate his humbleness as he seeks blessings of his elder brother Chiranjeevi
He is a perfect fit to be in NDA 😄❤️ pic.twitter.com/LK8KXngf93
जन सेना प्रमुख पवन कल्याण ने अपनी मां अंजना देवी, दूसरे भाई नागा बाबू का भी आशीर्वाद लिया। इससे पहले पवन कल्याण अपनी पत्नी कोनिडाला अन्ना और बेटे अकीरा के साथ चिरंजीवी के घर पहुंचे तो उन पर पुष्प वर्षा की गई। पवन की पूर्व पत्नी और अकीरा की मां, अभिनेत्री रेणु देसाई ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी साझा किया था। इसके साथ उन्होंने बताया कि कैसे उनके बेटे ने अपने पिता के लिए एक वीडियो एडिट किया है। वीडियो में पवन की कई फिल्मों के झलक देखी जा सकती है।
आंध्र प्रेदश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों से पवन कल्याण काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अम्रावती में कहा कि उनकी पार्टी पूरे देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने 100 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की है। अपने संबोधित में उन्होंने कहा कि एनडीए आंध्र प्रदेश में एक जिम्मेदार सरकार बनाएगी और जनसेना यह सुनिश्चित करेगी कि उसके द्वारा किए गए सभी चुनावी वादे पूरे किए जाएं। टीडीपी और बीजेपी के साथ सीट बंटवारे के समझौते के बाद जनसेना पार्टी ने राज्य में 21 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था।
Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' 500 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय ए-रेटेड फिल्म बनी! जानिए कैसे