फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Animal starrer Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Anil Kapoor became 1st Indian A rated film to nett Rs 500 crore

Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' 500 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय ए-रेटेड फिल्म बनी! जानिए कैसे

Thu, 06 Jun 2024 08:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 06 Jun 2024 08:12 PM IST
सार

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म एनिमल दर्शकों को बेहद पसंद आई। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गानों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना अभिनित फिल्म 'एनिमल' 500 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय ए-रेटेड फिल्म बनी, जानिए कैसे

विज्ञापन
Animal starrer Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Anil Kapoor became 1st Indian A rated film to nett Rs 500 crore
रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' - फोटो : इंस्टाग्राम@animalthefilm

विस्तार

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में दर्शकों को रणबीर कपूर का अब तक का सबसे जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिला। रणबीर के लुक से लेकर उनके स्टाइल की हर जगह चर्चा रही। फिल्म में रणबीर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना ने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई भी की। यह फिल्म रिलीज के पहले और रिलीज के बाद चर्चा में लगातार बनी रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'एनमल' ए-रेटेड होने के बावजूद भी 2023 की दूसरी सबसे बड़ी घरेलू फिल्म बन गई है। जानिए कैसे 
विज्ञापन


2023 की चौथी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई
रणबीर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकारों से अभिनित 'एनिमल' एक ऐसी फिल्म रही, जिसने सिनेमाघरों में आते ही जमकर सुर्खियां बटोरी। 'कबीर सिंह' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद संदीप रेड्डी वांगा फिल्म 'एनिमल' के जरिए एक दमदार निर्देशक के रूप में लौटे। इसकी रिलीज डेट भी कई बार बदली गई थी। पहले 'एनिमल' को 11 अगस्त, 2023 को रिलीज किया जाना था, लेकिन इसका मुकाबला सनी देओल स्टारर 'गदर 2 और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' से होता, और संदीप रेड्डी फिल्म 'एनिमल' को लेकर किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते थे। इसलिए फिल्म को 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज किया गया, जहां इसका मुकाबला विक्की कौशल अभिनित फिल्म 'सैम बहादुर' से हुआ। 
विज्ञापन


ए-रेटेड फिल्म
ए-रेटेड फिल्म होने के बावजूद एनिमल ने भारत में 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके सबको चौंका दिया। 500 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म 'एनिमल' भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ए-रेटेड फिल्म बन गई। 1 दिसंबर 2023 को रिलीज से ठीक एक हफ्ते पहले जारी किए गए 'एनिमल' के ट्रेलर ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। इसकी एडवांस टिकट बिक्री में काफी फायदा हुआ था। ए-रेटेड फिल्म होने के बावजूद फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और आखिरकार इस फिल्म ने जल्द ही 550 करोड़ रुपये की कमाई का आकड़ा आसानी से तय कर लिया था। फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 885 करोड़ रुपये की कमाई की। एनिमल दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 2024 की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई, जो 1000 करोड़ की कमाई करने वाली दो फिल्मों 'पठान' और 'जवान' से पीछे है। भारत में, यह जवान के बाद 2024 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म 'एनिमल' बनी। 'जवान', 'पठान' और 'गदर 2' के बाद एनिमल चौथी सबसे बड़ी हिंदी ग्रॉसर फिल्म साबित हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'एनिमल' की टक्कर 'सैम बहादुर' जैसी दमदार फिल्म से हुई थी और अगर उस दौरान सिर्फ 'एनिमल' रिलीज हुई होती तो रणबीर कपूर की यह फिल्म दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, 'एनिमल' के पहले भाग में दिखाया गया कि रणबीर कपूर का एक हमशक्ल भी था। उससे यही कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म का दूसरा भाग जल्द ही आएगा। फिलहाल, 'एनिमल' नेटफ्लिक्स पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर 'रामायण' और 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जल्द ही रणबीर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ 'एनिमल पार्क' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
Munjya: क्या 'मुंज्या' के कहर का शिकार बनेंगे वरुण धवन-श्रद्धा कपूर! शरवरी के एक पोस्ट ने दिया हिंट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed