फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jana Nayagan Movie Leak Case Tamil Nadu Cyber Crime Wing Arrested Three Accused

‘जन नायकन’ पायरेसी मामले में तीन और गिरफ्तारी, फिल्म से जुड़ा यह शख्स निकला मुख्य आरोपी

Thu, 16 Apr 2026 05:51 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 16 Apr 2026 05:51 PM IST
सार

Jana Nayagan Movie Leak Case: विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई। इस मामले में तमिलनाडु साइबर क्राइम विंग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें मुख्य आरोपी फिल्म से ही जुड़ा एक शख्स निकला है। 

विज्ञापन
Jana Nayagan Movie Leak Case Tamil Nadu Cyber Crime Wing Arrested Three Accused
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘जन नायकन’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी मिलने में अभी कुछ दिन बाकी थे। लेकिन इससे पहले ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। इसे पायरेसी मामले में पुलिस सक्रिय हुई। इस मामले में पहले ही छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था। हाल ही में तमिलनाडु साइबर क्राइम विंग ने ‘जन नायकन’ पायरेसी मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक लीक का मुख्य आरोपी माना जा रहा है, जो कि फिल्म ‘जन नायकन’ से भी जुड़ा था। 

विज्ञापन


कौन है मुख्य आरोपी?
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुख्य आरोपी एक फ्रीलांस असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहा था। कथित तौर पर उसने एक एडिटिंग स्टूडियो में 'जन नायकन' के फुटेज तक पहुंच बना ली। जांच टीम का मानना है कि उस व्यक्ति ने फिल्म की रील्स की कॉपी बनाई, डेटा को प्रोसेस करके उसका एक पूरा वर्जन तैयार किया। इसके बाद उसे दूसरों के साथ शेयर कर दिया। इस तरह फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक की गई।  

विज्ञापन

Jana Nayagan Movie Leak Case Tamil Nadu Cyber Crime Wing Arrested Three Accused
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ये खबर भी पढ़ें: राजनीति या रणनीति? चुनावी दंगल में कैसे फंस जाती हैं विजय की फिल्में, कभी बम धमाके की धमकी तो कभी सेंसर विवाद 

आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने ‘जन नायकन’ लीक मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया। इसके बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिल्म से जुड़े मेकर्स के लिए राहत की बात है।


विजय थलापति की आखिरी फिल्म होने वाली थी 'जन नायकन'
फिल्म 'जन नायकन' साउथ अभिनेता विजय थलापति की आखिरी फिल्म कही जा रही थी। इसके बाद वह पूरी तरह से तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय होने वाले थे। लेकिन लीक मामले के बाद विजय ने एक और फिल्म करने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed