फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Is Baby John actor Keerthy Suresh is stepping down from films Know details about ongoing rumors

Keerthy Suresh: क्या शादी के बाद अभिनय की दुनिया छोड़ देंगी कीर्ति सुरेश? क्यों शुरू हुईं ब्रेक लेने की अफवाह

Sat, 21 Dec 2024 05:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Dec 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
Is Baby John actor Keerthy Suresh is stepping down from films Know details about ongoing rumors
कीर्ति सुरेश-एंथनी थाटिल - फोटो : इंस्टाग्राम@keerthysureshofficial

कीर्ति सुरेश इन दिनों खबरों में हैं। दिलचस्प बात है कि इसकी वजह एक तरफ उनकी निजी जिंदगी भी है तो प्रोफेशनल फ्रंट पर भी वे कमाल कर रही हैं। दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री ने एंटनी थाटिल से शादी रचाकर नई जिंदगी शुरू की है। इसके साथ-साथ फिल्म 'बेबी जॉन' से वे बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। करियर के उम्दा मोड़ पर अचानक खबरें आ रही हैं कि कीर्ति सुरेश अभिनय की दुनिया को अलविदा कहने वाली हैं।

विज्ञापन

क्या इंडस्ट्री से जाएंगी दूर?
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी फवाहें चल रही हैं कि कीर्ति सुरेश फिल्मों से ब्रेक लेने की तैयारी कर रही हैं। अब जबकि वे अपने करियर के शानदार मुकाम पर हैं, साउथ के बाद हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं तो अचानक उनके ब्रेक लेने की खबरें शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या आने वाले वक्त में कीर्ति इंडस्ट्री से दूर हो जाएंगी?

यह खबर भी पढ़ें:
Katrina Kaif: कैटरीना कैफ की खूबसूरती का खास ख्याल रखती हैं सास वीना कौशल, ऐसे करती हैं बहूरानी की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से लगाई जा रहीं अटकलें
अभिनेत्री के ब्रेक लेने की अफवाहें इसलिए शुरू हुई हैं क्योंकि उनके पास फिलहाल सिर्फ दो ही फिल्में हैं। एक- 'रिवॉल्वर रीटा' और दूसरी 'कन्निवेदी'। ऐसे में फैंस को लग रहा है कि उन्होंने कोई और फिल्म साइन नहीं की है। ऐसे में अटकलें लग रही हैं कि शादी के बाद वे करियर पर विराम तो नहीं लगा रहीं?

यह खबर भी पढ़ें:
Mukesh Khanna: रोनित को भीष्म बनाने पर एकता कपूर पर भड़के शक्तिमान, बोले- शो है बर्बाद, द्रौपदी ने बनवाया टैटू

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
अपने करियर को लेकर चल रही अफवाहों पर कीर्ति सुरेश ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बात करें 'बेबी जॉन' की तो इसमें कीर्ति के साथ वरुण धवन नजर आएंगे। फिल्म को एटली प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म क्रिसमस के अवसर पर 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed