फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Indian 2 New Update Kamal Haasan Film May release on this date as per reports Deets inside

Indian 2: बड़े पर्दे पर कब दस्तक देगी कमल हासन की 'इंडियन 2'? इस तारीख को लेकर अटकलें तेज

Sat, 06 Apr 2024 12:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 06 Apr 2024 12:50 PM IST
सार

कमल हासन की इंडियन 2 का इंतजार फैंस को लंबे समय से है। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि फिल्म की रिलीज डेट तय हो चुकी है। हालांकि, मेकर्स ने अब तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

विज्ञापन
Indian 2 New Update Kamal Haasan Film May release on this date as per reports Deets inside
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कमल हासन पिछले कुछ समय से इंडियन 2 लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक शंकर ने किया है। कई बार इस फिल्म की रिलीज को लेकर तरह तरह के दावे किए जा चुके हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

Erica-Karan: इस सवाल को लेकर आमने-सामने आए एरिका-करण, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भेदभाव पर दो गुटों में बंटे कलाकार

विज्ञापन

इस तारीख को रिलीज हो सकती है फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म इस साल 13 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। हालांकि, इसको लेकर मेकर्स की ओर से अब तक कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। शंकर मौजूदा समय में राम चरण की फिल्म गेम चेंजर पर काम कर रहे हैं। साथ ही, वे इंडियन 2 की पोस्ट-प्रोडक्शन की भी देखरेख कर रहे हैं।

विज्ञापन

कई वर्षों से बन रही फिल्म

कमल हासन अभिनीत यह फिल्म काफी समय पहले शुरू हुई थी, लेकिन सेट पर हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना की वजह से इसका प्रोडक्शन कुछ वर्षों के लिए रुक गया था। जब शंकर ने गेम चेंजर का निर्देशन शुरू किया, तो उदयनिधि स्टालिन की अध्यक्षता वाली रेड जाइंट मूवीज इंडियन 2 को फंड करने के लिए आगे आई और तब से शंकर इन दोनों फिल्मों पर एक साथ काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन

ये सितारे भी आएंगे नजर

इंडियन एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म में कमल हासन को उनके दमदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। यही वजह है कि फैंस कई वर्षों के बाद बने इसके सीक्वल को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इंडियन 2 में कमल हासन के साथ काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, गुलशन ग्रोवर, बॉबी सिम्हा, समुथिरकानी और नेदुमुदी वेणु प्रमुख भूमिकाओं में हैं। तेलुगु अभिनेता ब्रह्मानंदम और वेनेला किशोर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध ने इस फिल्म को अपनी धुनों से सजाया है।
The Goat Life: द गोट लाइफ की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, बनी वैश्विक स्तर पर सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली मलयालम फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed