फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Income Tax Raids at the Locations of Game Changer Pushpa 2 Producers Over Alleged Tax Evasion

Raid: 'गेम चेंजर' और 'पुष्पा 2' के निर्माताओं के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, कथित टैक्स चोरी का आरोप

Tue, 21 Jan 2025 11:11 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 21 Jan 2025 11:11 AM IST
सार

Raid: आयकर विभाग ने मंगलवार को 'गेम चेंजर' के निर्माता दिल राजू और 'पुष्पा 2' बनाने वालों के ठिकानों पर छापेमारी की।

विज्ञापन
Income Tax Raids at the Locations of Game Changer Pushpa 2 Producers Over Alleged Tax Evasion
पुष्पा 2-गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आयकर अधिकारियों ने मंगलवार (21 जनवरी) को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई प्रमुख निर्माताओं के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की। इस सूची में प्रमुख फिल्म निर्माता दिल राजू और पुष्पा 2 के निर्माताओं के नाम भी शामिल है। हाल ही संक्रांति पर दिल राजू के प्रोडक्शन में बनी दो बड़ी फिल्मों गेम चेंजर और संक्रांतिकि वस्थुन्नम नाम की फिल्म का निर्माण किया था। वह फिलहाल तेलंगाना फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं।

विज्ञापन

Bigg Boss 18: इसलिए बिग बॉस की शूटिंग से वापस लौटे अक्षय कुमार, बोले- 'मुझे कुछ और काम था, वो थोड़ा लेट...'

विज्ञापन

पुष्पा 2 के निर्माताओं के यहां भी छापेमारी

आयकर विभाग की छापेमारी दिल राजू के साथ-साथ उनके व्यवसायिक साझीदार और निर्माता सिरिश के घर और उनकी बेटी हंसिता रेड्डी के घर तक पहुंची। इसके अलावा पुष्पा 2 द रूल बनाने वाली मैत्री मूवी मेकर्स के ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है। इस प्रोडक्शन हाउस के निर्माता नवीन यरनेनी और यालामनचिली रविशंकर और उनके सीईओ चेरी के घरों पर भी छापे मारे गए हैं। 
Thandel: नागा चैतन्य की पैन इंडिया 'थंडेल' को बड़े पैमाने पर किया जाएगा प्रमोट, इन शहरों के लिए तैयारी शुरू

विज्ञापन

आठ ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारी

सूत्रों के मुताबिक इस ऑपरेशन में 55 टीमों के सदस्य आठ स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं। दिल राजू, जो हाल ही में बड़ी बजट वाली फिल्मों गेम चेंजर और संक्रांति की वास्तुन्नम के निर्माता रहे हैं, इन छापों के केंद्र में हैं। हाल ही में उनके प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म वेंकटेश स्टारर ने फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये छापेमारी एक व्यापक जांच का हिस्सा हैं। 
Saif Ali Khan: सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो चालक को मिला इंसानियत का इनाम, जानें किसने दी कितनी रकम
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed