{"_id":"6a54f9074da15626550b807f","slug":"hrithik-roshan-was-seen-at-rajinikanths-residence-after-the-jailer-2-cameo-shoot-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऋतिक रोशन ने पूरी की 'जेलर 2' में कैमियो की शूटिंग, रजनीकांत के घर पहुंचे अभिनेता; खुशी से झूमे फैंस","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
ऋतिक रोशन ने पूरी की 'जेलर 2' में कैमियो की शूटिंग, रजनीकांत के घर पहुंचे अभिनेता; खुशी से झूमे फैंस
Mon, 13 Jul 2026 08:11 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:11 PM IST
सार
Jailer 2: ऋतिक रोशन ने अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' में अपने कैमियो की शूटिंग पूरी कर ली है। खबरें हैं कि शूटिंग करने के बाद ऋतिक, रजनीकांत के घर पर नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर वायरल है।
विज्ञापन
रजनीकांत, ऋतिक रोशन
- फोटो : एक्स@Girish__28
विस्तार
रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की अभी शूटिंग हो रही है। बताया जाता है कि बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन इस फिल्म में कैमियो करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन ने फिल्म में अपने कैमियो की शूटिंग पूरी कर ली है।
रजनीकांत के घर पर नजर आए ऋतिक
एक्स पर ओम नाम के एक वैरिफाइड यूजर ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें रजनीकांत और ऋतिक रोशन एक साथ नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि दोनों आपस में किसी मुद्दे पर बातें कर रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा 'एक फ्रेम में दो दिग्गज। जेलर 2 में कैमियो की शूटिंग करने के बाद ऋतिक रोशन रजनीकांत के घर पर नजर आए।' इस पोस्ट को देखकर फैंस उत्साहित हैं। वह फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

रजनीकांत जेलर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
दमदार होगा ऋतिक का कैमियो
पिंकविला के मुताबिक नेल्सन दिलीप कुमार ने 'जेलर 2' में ऋतिक रोशन के लिए शानदार किरदार तैयार किया है। उनका एक दमदार सीक्वेंस है। इसके बाद रजनीकांत के साथ एक सीन है। यह एक दमदार कैमियो है, जिसे दर्शकों से तारीफ बटोरने के लिए डिजाइन किया गया है। उनका कैमियो फिल्म के एक अहम मोड़ पर आता है और कहानी को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाता है।
'जेलर' का सीक्वल है फिल्म
'जेलर 2', रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रजनीकांत मुथुवेल पांडियन के रूप में अपनी भूमिका दोहराएंगे। उम्मीद है कि यह सीक्वल पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाएगा। पहली फिल्म हिट रही थी।

Two Icons. One Frame. ❤️
— Om ✨ (@Girish__28) July 11, 2026
Hrithik Roshan was seen at Rajinikanth's residence after the Jailer 2 cameo shoot ❣️#Hrithikroshan #Rajinikanth #Jailer2 pic.twitter.com/PvrxiJNgO3
'जेलर' का सीक्वल है फिल्म
'जेलर 2', रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रजनीकांत मुथुवेल पांडियन के रूप में अपनी भूमिका दोहराएंगे। उम्मीद है कि यह सीक्वल पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाएगा। पहली फिल्म हिट रही थी।
बचपन के दोस्तों के साथ नजर आईं सारा अली खान, शॉर्ट ड्रेस में साझा की तस्वीरें; बताया ट्रिप का मकसद
ऋतिक रोशन और रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक ने 'अल्फा' में किया कैमियो
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन ने हाल ही में फिल्म 'अल्फा' में कैमियो किया था। उनके कैमियो को खूब सराहना मिली थी। अब देखना होगा कि 'जेलर 2' में उनके कैमियो को फैंस से कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा।
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन ने हाल ही में फिल्म 'अल्फा' में कैमियो किया था। उनके कैमियो को खूब सराहना मिली थी। अब देखना होगा कि 'जेलर 2' में उनके कैमियो को फैंस से कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा।