Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Hombale Films producers humble request to Rishab Shetty Kantara Chapter 1 cinema lover not to encourage piracy

Kantara Chapter 1: 'पायरेसी को बढ़ावा न दें', 'कांतारा चैप्टर 1' के निर्माताओं ने दर्शकों से की खास अपील

Fri, 03 Oct 2025 12:26 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 03 Oct 2025 12:26 PM IST
सार

Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी की बहुचर्चित फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' के निर्माताओं ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म को पायरेसी से बचाने ने के लिए दर्शकों से एक खास अपील की है। साथ ही फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का अनुरोध भी किया है।

विज्ञापन
Hombale Films producers humble request to Rishab Shetty Kantara Chapter 1 cinema lover not to encourage piracy
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : x

विस्तार

'कांतारा चैप्टर 1' 2 अक्तूबर, 2025 को गुरुवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन 60 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया। आज फिल्म की रिलीज के बाद फिल्म निर्माताओं ने अपने दर्शकों से फिल्म को पायरेसी से बचाने के लिए एक खास अपील की है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

निर्माताओं ने दर्शकों से की खास अपील
होम्बले फिल्म्स ने आज एक्स पर एक खास नोट शेयर करते हुए लिखा, 'प्रिय 'कांतारा' परिवार और सिनेमा प्रेमियों, 'कांतारा चैप्टर 1' जितना हमारा है, उतना ही आपका भी है। आपके प्यार ने इसे सचमुच अविस्मरणीय बना दिया है। हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि फिल्म के वीडियो शेयर और रिकॉर्ड न करें और पायरेसी को बढ़ावा न दें। आइए, सिनेमाघरों में कांतारा का जादू बरकरार रखें, ताकि हर कोई इसे उसी तरह महसूस कर सके जैसा इसका होना चाहिए।  #KantaraChapter1 का अनुभव सिर्फ सिनेमाघरों में करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'कांतारा चैप्टर 1'  के बारे में
'कांतारा चैप्टर 1' भारतीय कन्नड़ भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित है। होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागांदुर द्वारा निर्मित यह फिल्म 2022 की 'कांतारा' का प्रीक्वल है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।
विज्ञापन

'कांतारा चैप्टर 1'  का कलेक्शन
'कांतारा चैप्टर 1' ने पहले दिन गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये के धांसू कलेक्शन से अपना खाता खोला। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन में अभी तक 6.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो पूरे दिन में बदलेगी। Kantara Chapter 1 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक लुक 66.72 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Mira Rajput: 'सबका दिल गर्व से भर दिया', मीरा राजपूत ने 'होमबाउंड' में देवर ईशान खट्टर के प्रदर्शन की तारीफ की
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed