फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   HIT 3 Trailer Out Now Nani Sailesh Kolanu Srinidhi Shetty In Cinemas May 1st fans reaction

HIT 3 Trailer: अब की बार अर्जुन सरकार, एक्शन से भरपूर 'हिट 3' का ट्रेलर रिलीज, गुंडो की पिटाई करते दिखे नानी

Mon, 14 Apr 2025 12:05 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 14 Apr 2025 12:05 PM IST
सार

HIT 3 Trailer Out Now: नानी की हिट 3 का ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। फिल्म में नानी अर्जुन सरकार की भूमिका में नजर आएंगे, जो एक पुलिस अधिकारी है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर अब प्रशंसकों ने अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
 

विज्ञापन
HIT 3 Trailer Out Now Nani Sailesh Kolanu Srinidhi Shetty In Cinemas May 1st fans reaction
हिट 3 का ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म 'हिट 3' का दमदार ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है। एक्शन और मारधाड़ से भरपूर इस ट्रेलर में नानी पुलिस अधिकारी के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर रिलीज पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया लगातार शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

HIT 3 Trailer Out Now Nani Sailesh Kolanu Srinidhi Shetty In Cinemas May 1st fans reaction
हिट 3 में नजर आएंगे नानी - फोटो : सोशल मीडिया
नानी की फिल्म हिट: द थर्ड केस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर कुल 3 मिनट 31 सेकंड का है, जो नानी के प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस ट्रेलर में नानी पुलिस अधिकारी अर्जुन सरकार के दमदार अंदाज में नजर आए, जो पल भर में दुश्मनों के छक्के छुड़ाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

HIT 3 Trailer Out Now Nani Sailesh Kolanu Srinidhi Shetty In Cinemas May 1st fans reaction
पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे नानी - फोटो : सोशल मीडिया
HIT 3 के ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है कि नानी इस फिल्म में अर्जुन सरकार नाम के एक गुस्सैल पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं, जो गलती करने वालों को माफी नहीं बल्कि सजा देता है। हिट: द थर्ड केस 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की उत्सुकता फिल्म की रिलीज को लेकर और अधिक बढ़ गई है। 
विज्ञापन

HIT 3 Trailer Out Now Nani Sailesh Kolanu Srinidhi Shetty In Cinemas May 1st fans reaction
हिट: द थर्ड केस 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी - फोटो : सोशल मीडिया
'अब की बार अर्जुन सरकार' यही है फिल्म की पंच लाइन। 'HIT 3' में नानी का दमदार एक्शन देखकर थर-थर कांपेंगे दुश्मन। यूट्यूब पर इसका ट्रेलर 11.30 के आसपास रिलीज किया गया था, जिसे अभी तक 38 मिनटों में अभी तक 4 लाख से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं।
 

HIT 3 Trailer Out Now Nani Sailesh Kolanu Srinidhi Shetty In Cinemas May 1st fans reaction
फैंस को पसंद आ रहा है हिट 3 का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
नानी के प्रशंसक फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। एक फैन ने लिखा, 'खूनी रोंगटे खड़े कर देने वाले', एक और फैन ने लिखा, 'अबकी बार अर्जुन सरकार', एक और फैन ने लिखा, 'शुभकामनाएं टीम..', एक और फैन ने लिखा, 'नानी अन्ना', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत बढ़िया नानी क्या स्क्रिप्ट है', एक और फैन ने लिखा, 'क्रूरता अपने चरम पर है'
यह भी पढ़ें:
Gang Movie: फिल्म को बनने में लगे पूरे 10 साल, मजहर खान का सपना थी फिल्म 'गैंग', आर डी बर्मन का आखिरी संगीत

एक और फैन ने लिखा, 'अरे वाह, यह ट्रेलर अगले स्तर का है', एक और फैन ने लिखा, 'हमेशा नानी श्रीनिधि का समर्थन करूंगा' ,एक और फैन ने लिखा, 'मुझे लगता है कि हिट फ्रैंचाइजी एक एक्शन फिल्म में बदल रही है', एक और फैन ने लिखा, 'नानी अन्ना ब्लॉकबस्टर'

HIT 3 Trailer Out Now Nani Sailesh Kolanu Srinidhi Shetty In Cinemas May 1st fans reaction
फिल्म में नानी और श्रीनिधि शेट्टी की जोड़ी नजर आएगी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'हिट: द थर्ड' केस में नेचुरल स्टार नानी के अलावा केजीएफ में अपनी भूमिका के लिए मशहूर अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह हिट सीरीज की तीसरी फिल्म है, जिसे एक बार फिर सैलेश कोलानू ने निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें:
Yash: 'केजीएफ 2' की रिलीज को पूरे हुए तीन साल, प्रशंसकों को है रॉकिंग स्टार यश की 'KGF 3' पर अपडेट का इंतजार

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed