Hanuman: हनुमान की दस्तक ने आदिपुरुष के लिए खड़ी कीं दिक्कतें, वीएफएक्स को लेकर फिर ट्रोल हुई प्रभास की फिल्म
एक ऐसा दौर था जब बॉलीवुड फिल्मों को देख लोग थिएटर में बैठकर सीटी बजाने पर मजबूर हो जाया करते थे। लेकिन आज कल के समय में हिन्दी सिनेप्रेमियों का झुकाव बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मों की तरफ बढ़ गया है। इसके कई सारे उदाहरण हाल फिलहाल में हमारे सामने आए हैं। साउथ की छोटे बजट की फिल्में जहां सिनेमाघरों में धूम मचा रही हैं, वहीं बॉलीवुड की बड़े-बड़े बजट की फिल्में भी फ्लॉप की कैटेगरी में आ चुकी हैं। ऐसे में अब बीते दिन साउथ के जाने-माने निर्माता प्रशांत वर्मा ने अपनी नई फिल्म 'हनुमान' का टीजर रिलीज कर किया, जिसे देख 'आदिपुरुष' के लिए खतरे की घंटी बजती नजर आ रही है।
दरअसल, जब से प्रशांत वर्मा की पिल्म 'हनुमान' का टीजर रिलीज हुआ है, तभी से लोग इसकी जमकर तारीफ की है। टीजर में दिखाए गए शानदार वीएफएक्स और साउंड के कारण रिलीज होने के कुछ ही देर बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। जहां एक तरफ फैंस इसकी तारीफों के पुल बांध रहे थे, वहीं इसे देख नेटिजन्स के निशाने पर एक बार फिर अभिनेता प्रभास की मच अवेटिड फिल्म 'आदिपुरुष' आ गई है।
Bholaa: भोला के सीक्वल में सलमान खान आएंगे नजर? जानें क्या है इस खबर की सच्चाई
'हनुमान' का टीजर आते ही लोगों ने दोनों फिल्मों के टीजर और वीएफएक्स की आपस में तुलना करनी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि फिल्म 'हनुमान' के वीएफएक्स, प्रभास की 'आदिपुरुष' से बहुत ज्यादा अच्छे हैं। मेकर्स का कहना है कि इस फिल्म को बनाने में 12 करोड़ तक की लागत लगी है, लेकिन टीजर को देखकर यूजर्स का कहना है कि फिल्म के वीएफएक्स हाल में बनी कई बड़े बजट की फिल्मों से बेहतर हैं।
Photos: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना -विजय देवरकोंडा? सामने आई दोनों की तस्वीर ने फैंस को किया हैरान
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने फिल्म को लेकर अपने-अपने कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, फिल्म हनुमान का टीजर 'आदिपुरुष' से 200 गुना बेहतर है, इसका टीजर देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि बॉलीवुड ने सिर्फ धोखा और काला बाजारी की है। 'आदिपुरुष' फिल्म का बजट 500 करोड़ का नहीं है, यह सिर्फ लोगो को धोखा देने के लिए कहा गया है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा फिल्म 'हनुमान' का टीजर बहुत खूबसूरत है। छोटे बजट और कम संसाधनों में फिल्म निर्माता प्रशांत वर्मा द्वारा किया गया यह एक आश्चर्यजनक काम है। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म 'आदिपुरुष' को फिल्म 'हनुमान' से सीख लेने की जरूरत है।
Chhello Show: भारत की तरफ से ऑस्कर पहुंची 'छेलो शो' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए कब और कहां देखे सकेंगे आप
इस फिल्म में तेजा सज्जा मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। टीजर में दमदार एक्शन के साथ बेहद खूबसूरत विजुअल फैंस को आश्चर्य में डाल रहे हैं। यह फिल्म भगवान श्रीराम के भक्त वायुपुत्र वीर हनुमान पर आधारित है। टीजर के बैकग्राउंड से प्राचीन काल से लेकर वर्तमान तक की सभी कहानियों को मिक्स करके दिखाने प्रयास किया गया है।
Drishyam 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 2' का जलवा बरकरार, पांचवे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये