फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Oscar Award film Chello Show will stream on Netflix from November 25

Chhello Show: भारत की तरफ से ऑस्कर पहुंची 'छेलो शो' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए कब और कहां देखे सकेंगे आप

Tue, 22 Nov 2022 07:05 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 22 Nov 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
Oscar Award film Chello Show will stream on Netflix from November 25
छेलो शो - फोटो : सोशल मीडिया

गुजराती फिल्म 'छेलो शो' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है। 2023 में होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी से पहले ही दर्शक इस फिल्म को अपने फोन में देख सकेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 25 नवंबर से हिंदी और गुजराती भाषाओं में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। बता दें कि गुजराती फिल्म 'छेलो शो' ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री है।

विज्ञापन

किस बारे में है फिल्म?
इस बायोपिक में दिखाया गया है कि किस तरह एक छोटे से कस्बे के बच्चे को सिनेमा से प्यार हो जाता है। यह फिल्म इसलिए भी अहम है क्योंकि जब भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए यह आधिकारिक तौर पर चुनी गई थी तो उस वक्त इसकी तुलना इटैलियन फिल्म सिनेमा पैराडीजो से की गई थी। इसके अलावा इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली फिल्में- आरआरआर और द कश्मीर फाइल्स को भी पछाड़ा था। ऐसे में इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है। अब इस फिल्म को दर्शक 25 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें:  प्रीति जिंटा ने फिल्म 'सोल्जर' के 24 साल पूरे होने पर पोस्ट साझा की पोस्ट, याद किए पुराने दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि ऑस्कर के लिए चुने जाने पर इस फिल्म की न सिर्फ इटैलियन फिल्म सिनेमा पैराडीजो से तुलना हुई थी बल्कि यह भी कहा गया था कि इसकी कहानी फिल्म से मिलती-जुलती है। फिल्म का एक पोस्टर भी सिनेमा पैराडीजो के पोस्टर से प्रेरित बताया गया था। फिल्म में भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता मुख्य भूमिकाओं में हैं और फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 20वें ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में 10 जून 2021 को हुआ था।

यह भी पढ़ें:  अजय की 'दृश्यम 2' का कार्तिक ने किया मजेदार अंदाज में प्रमोशन, भूल भुलैया 2 से जोड़ा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed