फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   vijay deverakonda rashmika mandanna wedding photo viral on internet know the truth

Photos: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना -विजय देवरकोंडा? सामने आई दोनों की तस्वीर ने फैंस को किया हैरान

Tue, 22 Nov 2022 07:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 22 Nov 2022 07:06 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन बने हुए हैं। तस्वीर के मुताबिक, दोनों ने शादी कर ली। 

विज्ञापन
vijay deverakonda rashmika mandanna wedding photo viral on internet know the truth
rashmika mandanna vijay deverakonda photo,rashmika,vijay,vijay deverakonda diehard fan,vijay devera - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा अपनी प्रोफेशनल लाइफ की तरह पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेता के लिए लाखों लड़कियां दीवानी हैं लेकिन विजय देवरकोंडा का नाम रश्मिका मंदाना के साथ जोड़ा जाता है। दावा किया जाता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, रश्मिका और विजय ने हमेशा ही एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। लेकिन अब दोनों से जुड़ी एक खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर रश्मिका और विजय की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन बने हुए हैं। तस्वीर के मुताबिक, दोनों ने शादी कर ली। 

विज्ञापन


वरमाला डाले नजर आए दोनों
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के अफेयर्स के रूमर्स के बीच ही दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों ही एक-दूसरे के गले में वरमाला डालते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान रश्मिका और विजय देवरकोंडा के चेहरे पर लंबी स्माइल है। देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों अपनी शादी से बेहद खुश हैं। विजय देवरकोंडा व्हाइट शेरवानी और पगड़ी में काफी डैशिंग लग रहे हैं और रश्मिका गोल्डन आउटफिट में हैं। दोनों की यह तस्वीर इंटरनेट पर तहलका मचा रही है।
विज्ञापन

Abhishek-Karisma: 20 साल पहले क्यों टूटा था अभिषेक-करिश्मा का रिश्ता? फिल्म डायरेक्टर ने बताया पूरा सच
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है तस्वीर का सच?
हालांकि, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की इस तस्वीर में कोई भी सच्चाई नहीं है। यह तस्वीर दोनों के फैन पेज द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई है और इस तस्वीर को ध्यान से देखा जाए तो एक फैन ने एक्टर की तस्वीर को मॉर्फ्ड किया है, यह साफ दिख भी रहा है।
Drishyam 2: अजय देवगन की 'दृश्यम 2' का मजेदार बीटीएस वीडियो आया सामने, डायरेक्टर ने बताया कैसे हुई थी शूटिंग?

बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं विजय-रश्मिका
वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार विजय देवरकोंडा फिल्म 'लाइगर' में नजर आए थे। उनके साथ इस फिल्म में अनन्या पांडे नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के तहत किया गया था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। वहीं, रश्मिका ने बॉलीवुड में फिल्म 'गुडबाय' से डेब्यू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed