फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Game Changer Ram Charan political drama movie 256 feet cutout sets a new standard in Vijayawada Andhra Pradesh

Ram Charan: राम चरण का लगा 256 फीट का अब तक का सबसे बड़ा कटआउट, गेम चेंजर की फिल्म को लेकर प्रशंसक उत्साहित

Sun, 29 Dec 2024 02:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 29 Dec 2024 02:04 PM IST
सार

पैन इंडिया स्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म गेम चेंजर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर  
 

विज्ञापन
Game Changer Ram Charan political drama movie 256 feet cutout sets a new standard in Vijayawada Andhra Pradesh
राम चरण फिल्म गेम चेंजर का कटआउट - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan, सोशल मीडिया

विस्तार

ग्लोबल स्टार राम चरण की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म गेम चेंजर को शंकर शनमुगम ने निर्देशित किया है। यह एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी, 2025 को रिलीज के लिए तैयार, लेकिन रिलीज से राम चरण का 256 फीट ऊंचा कटआउट लगाया गया है, जिससे प्रशंसकों का फिल्म गेम चेंजर के लिए उत्साह साफ जाहिर हो रहा है। 
विज्ञापन

 

256 ऊंचा कटआउट
राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का एक विशाल 256-फीट का कटआउट आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह किसी भी भारतीय फिल्म स्टार के लिए अब तक का सबसे बड़ा कटआउट है। राम चरण का यह कटआउट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने प्रशंसकों के उत्साह को और अधिक बड़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म गेम चेंजर
गेम चेंजर में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, समुथिरकानी, श्रीकांत और नवीन चंद्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे। निर्माता दिल राजू द्वारा समर्थित इस फिल्म को भव्य पैमाने पर तैयार किया गया है। थमन द्वारा रचित संगीत के साथ सभी के बेहद पसंद आए। अब प्रशंसकों को सिर्फ फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। गेम चेंजर की शूटिंग हैदराबाद, न्यूजीलैंड, विशाखापत्तनम, मुंबई और चंडीगढ़ में हुई है। फिल्म का संपादन शमीर मुहम्मद और रूबेन ने किया है ।यह 10 जनवरी 2025 को संक्रांति के दिन रिलीज होने वाली है।
Katrina Kaif-Vicky Kaushal: स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुए विक्की-कैटरीना कैफ? एक साथ मनाएंगे नया साल
विज्ञापन

किस किरकार में नजर आएंगे स्टार्स
फिल्म में राम चरण दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में राम चरण- राम नंदन, जो कि एक आईएएस की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा राम चरण के पिता अप्पन्ना की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं कोरीवली राजमूर्ति के रूप में एसजे सूर्या नजर आएंगे। राम की प्रेमिका जाबिलम्मा के रूप में कियारा आडवाणी नजर आएंगी। अंजलि फिल्म में राम चरण की मां और अप्पन्ना की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed