Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Game changer Producer Dil Raju Reacts on IT Raid Know here what he said

Dil Raju: आयकर विभाग की छापेमारी पर दिल राजू की प्रतिक्रिया, कहा- सिर्फ मेरी ही नहीं कई लोगों की हो रही जांच

Thu, 23 Jan 2025 05:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 23 Jan 2025 05:37 PM IST
सार

Dil Raju: दिल राजू ने आयकर विभाग की छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केवल उनकी ही नहीं, बल्कि कई अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Game changer Producer Dil Raju Reacts on IT Raid Know here what he said
दिल राजू - फोटो : इंस्टाग्राम- दिल राजू

विस्तार

तेलुगु फिल्म के मशहूर निर्माता दिल राजू हाल ही में आयकर विभाग के छापेमारी के बाद सुर्खियों में आ गए थे। उनके घर और कार्यालय पर रेड डाली गई। साथ ही, 21 जनवरी को टॉलीवुड के अन्य प्रमुख लोगों से जुड़े कई स्थानों पर भी छापा मारा गया। इनमें मशहूर निर्देशक सुकुमार भी शामिल हैं, जिनकी फिल्म पुष्पा 2 हाल ही में ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। 

विज्ञापन

Monali Thakur: अस्पताल में भर्ती नहीं हुईं मोनाली ठाकुर, हेल्थ अपडेट साझा कर गायिका ने झूठी खबरों का किया खंडन

विज्ञापन
Trending Videos

दिल राजू ने दी प्रतिक्रिया

आयकर विभाग के अधिकारी जब अपनी कार्रवाई कर रहे थे, तब दिल राजू ने मीडिया को संबोधित किया था। हंस इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपनी बालकनी से मीडिया से बात की, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि छापे केवल उनकी संपत्तियों तक सीमित नहीं थे, बल्कि फिल्म बिरादरी के कई सदस्यों को प्रभावित करने वाली एक व्यापक जांच का हिस्सा थे। उन्होंने इस प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की। 
Panchayat 4: क्या 'पंचायत 4' में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन? सेट से सामने आए फोटोज

विज्ञापन

एक फिल्म रही हिट तो दूसरी फ्लॉप

दिल राजू की फिल्म गेम चेंजर हाल ही में रिलीज हुई थी। राम चरण अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं, उनकी एक और फिल्म 'संक्रांतिकी वस्तुन्नम', संक्रांति त्योहार में अच्छी कमाई करते हुए हिट साबित हुई है। 

विज्ञापन

पत्नी ने भी की टिप्पणी

123तेलुगु की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल राजू की पत्नी तेजस्विनी ने भी छापेमारी पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ये जांच नियमित हैं और यह इंडस्ट्री के भीतर मानक प्रक्रियाओं का हिस्सा हैं। चल रही छापेमारी के दौरान उन्हें एक बैंक के बाहर देखा गया। उन्होंने पुष्टि की कि अधिकारियों ने बैंक लॉकरों की जांच की और विभिन्न वित्तीय दस्तावेज मांगे हैं।

दिल राजू के कई ठिकानों पर हुई छापेमारी

रिपोर्ट्स के अनुसार दिल राजू के परिवार के सदस्यों और व्यापारिक साझेदारों से जुड़ी संपत्तियों सहित आठ से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी दिल राजू के उजास विला, जुबली हिल्स स्थित आवास और बंजारा हिल्स स्थित उनके दफ्तर समेत कई जगहों पर की गई।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed