फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   From Chiranjeevi To Allu Arjun These Stars Pour Birthday Wishes On Pawan Kalyan 55th Birthday

पवन कल्याण जन्मदिन: चिरंजीवी से लेकर अल्लू अर्जुन तक, इन बड़े सितारों ने दी ‘पावर स्टार’ को बर्थडे की बधाई

Wed, 02 Sep 2026 04:41 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 02 Sep 2026 04:41 PM IST
सार

Pawan Kalyan Birthday Wishes: एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण आज 2 सितंबर को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी है। 

विज्ञापन
From Chiranjeevi To Allu Arjun These Stars Pour Birthday Wishes On Pawan Kalyan 55th Birthday
पवन कल्याण जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पवन कल्याण सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी फिल्मों को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने ‘पॉवर स्टार’ को दी बधाई
फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से पवन कल्याण के भतीजे अल्लू अर्जुन ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पुष्पा स्टार ने ओजी के एक्टर को एक छोटा सा बर्थडे मैसेज शेयर किया और उन्हें ‘पावर स्टार’ कहकर संबोधित किया।

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने पवन कल्याण को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके लिए अपना प्यार जाहिर किया।

चिरंजीवी ने छोटे भाई के लिए लिखा खास संदेश
वहीं, पवन कल्याण के बड़े भाई और एक्टर चिरंजीवी ने उनके जन्मदिन पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने सिनेमा से राजनीति तक पवन कल्याण के सफर को याद किया और उनकी खूब तारीफ की।

चिरंजीवी ने कहा कि पवन कल्याण ने हमेशा हर जिम्मेदारी को पूरे जुनून और दृढ़ता के साथ निभाया है। उन्होंने डिप्टी सीएम के तौर पर पवन कल्याण के काम की भी तारीफ की।

उन्होंने गांवों के विकास, आदिवासी कल्याण, पर्यावरण की सुरक्षा और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं देने जैसे क्षेत्रों में पवन के काम को सराहा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chiranjeevi Konidela (@chiranjeevikonidela)

बुची बाबू सना ने भी दी शुभकामनाएं
‘पेद्दी’ के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने भी पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पवन के सफर, उनकी हिम्मत और लाखों लोगों को प्रेरित करने की उनकी क्षमता की तारीफ की।

बुची बाबू सना ने पवन कल्याण के अच्छे स्वास्थ्य, ताकत और आगे भी सफलता की कामना की।

‘ओजी’ के डायरेक्टर सुजीत ने भी किया विश
वहीं, पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म ओजी के डायरेक्टर सुजीत ने भी एक खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पवन कल्याण के लिए अपना पर्सनल बर्थडे ट्रिब्यूट शेयर किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sujeeth (@sujeethsign)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed