{"_id":"6aed5c89349be3234701625c","slug":"fans-happy-celebrate-surya-film-scene-spilled-milk-on-poster-video-goes-viral-2026-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: पोस्टर को दूध से नहलाया, हाथ पर कपूर रखकर उतारी आरती; 'सीन' की रिलीज पर फैंस मना रहे जश्न","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
वायरल वीडियो: पोस्टर को दूध से नहलाया, हाथ पर कपूर रखकर उतारी आरती; 'सीन' की रिलीज पर फैंस मना रहे जश्न
Fri, 06 Nov 2026 10:24 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:24 AM IST
सार
- Scene: सूर्या की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'सीन' आज 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
- फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों के बाहर जमा हुए हैं।
- इस मौके पर सूर्या के फैंस जश्न मना रहे हैं और नाच रहे हैं।
विज्ञापन
सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साउथ के बेहतरीन कलाकार सूर्या की फिल्म 'सीन' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अभिनेता के फैंस ने बड़े उत्साह के साथ इस रिलीज का जश्न मनाया है। फिल्म का पहले दिन का पहला शो देखने के लिए सुबह-सुबह ही फैंस बड़ी संख्या में सिनेमाघरों के बाहर नजर आए।
विज्ञापन
Trending Videos
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर सूर्या के फैंस के कई वीडियो पर वायरल हैं। एक वीडियो में नजर आ रहा है कि फैंस सूर्या की फोटो को दूध से नहला रहे हैं। इसी वीडियो में एक यूजर ने अपने हाथ पर आग जलाकर अभिनेता की फोटो की आरती उतारी है। फैंस सूर्या की फिल्म की रिलीज से इतने खुश हैं कि वह सिनेमाघर के बाहर नाच रहे हैं और जश्न मना रहे हैं।
सूर्या की फिल्म ऐसे समय रिलीज हुई है, जब तमिलनाडु सरकार ने सिनेमाघरों को अनुमति दी है कि वो नई रिलीज होने वाली तमिल फिल्मों को पहले सात दिनों तक सुबह 6 बजे से दिखा सकते हैं।

ट्रेलर में दिखी फिल्म की झलक
हाल ही में मेकर्स ने फिल्म 'सीन' का ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर की शुरुआत इनबराज (सूर्या) के पुलिस की नौकरी से इस्तीफा देने से होती है, जिससे उसके सीनियर, सहकर्मी और मातहत हैरान रह जाते हैं। नौकरी छोड़ने के बाद वह घर पर समय बिताना चाहता है, मगर उसके सीनियर अधिकारी स्टीफन उसे बार-बार दफ्तर आने के लिए कहते हैं। जब इनबराज इन निर्देशों को अनसुना कर देता है, तो स्टीफन उसे लाने के लिए उसके घर पुलिसकर्मियों को भेजते हैं।
इसके बाद ट्रेलर में ईश्वरन (नसलेन) को इनबराज के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में पेश किया गया है। नसलेन का किरदार एक बेरहम अपराधी का है, जो इस पुलिस अधिकारी को अपना एक प्रतिद्वंद्वी मानता है। ट्रेलर में नजरिया के किरदार 'माया' की भी एक छोटी सी झलक दिखाई गई है।

फिल्म के बारे में जानकारी
- सूर्या, नजरिया, नस्लेन और लाल के अलावा, 'सीन' में आनंदराज और राज प्रियन भी अहम भूमिकाओं में हैं।
- सूर्या और ज्योतिका ने 'झगरम स्टूडियोज' और '2D एंटरटेनमेंट' के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
- बॉक्स ऑफिस पर 'सीन' का मुकाबला नयनतारा की 'मूकुथी अम्मान 2' और रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' से होगा।
#WATCH | Madurai, Tamil Nadu: Actor Suriya's film 'Scene' was released in theatres across the state early this morning, with fans celebrating its release enthusiastically. The release comes after the Tamil Nadu government permitted theatres to screen newly released Tamil films from 6 AM during the first seven days of release.
— ANI (@ANI) November 6, 2026