फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Enforcement Directorate asset linked to Malayalam actor Jayasurya as part of a money laundering investigation

ईडी ने मलयालम अभिनेता जयसूर्या की  39 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की, मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत लिया एक्शन

Wed, 18 Feb 2026 03:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Feb 2026 03:25 PM IST
सार

Malayalam actor Jayasurya: ईडी ने मलयालम एक्टर जयसूर्या की लाखों की संपत्ति कुर्क की है। मामला मनी लॉन्ड्रिंग केस में संबंधित है, जिसकी जांच के तहत ईडी ने यह एक्शन लिया है।

विज्ञापन
Enforcement Directorate asset linked to Malayalam actor Jayasurya as part of a money laundering investigation
एक्टर जयसूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत लोकप्रिय मलयालम अभिनेता जयसूर्या की 39 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने आज बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


संघीय जांच एजेंसी ने की थी पूछताछ
एक्टर और उनकी पत्नी से दिसंबर 2025 में फेडरल जांच एजेंसी ने 'सेव बॉक्स' नाम के एक 'ऑनलाइन बोली' एप्लीकेशन के जरिए कुछ लोगों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि इस कथित इन्वेस्टमेंट स्कीम को स्वाति रहीम नामक शख्स ने चलाया।
विज्ञापन


चिरंजीवी कोनिडेला ने पत्नी सुरेखा को दी जन्मदिन की बधाई, एडवांस में मनाई वेडिंग एनिवर्सरी, लिखा- 'मैं आज...'

विज्ञापन
विज्ञापन

चार एफआईआर से जुड़ी है जांच
सूत्रों ने बताया कि ईडी की यह जांच त्रिशूर ईस्ट पुलिस की तरफ से दर्ज कम से कम चार एफआईआर से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि केरल में जयसूर्या को ‘दी गई’’ 39.01 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को जब्त करने के लिए प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मंगलवार को एक अंतरिम आदेश जारी किया गया। सूत्रों ने बताया कि रहीम ने एक्टर जयसूर्या को उस इन्वेस्टमेंट स्कीम के लिए ब्रांड एंबेसडर के तौर पर एंडोर्समेंट दिलाने के बदले कुछ पैसे दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed