फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dulquer Salmaan king of kotha actor says he finds dying on screen bit weird read here in detail

Dulquer Salmaan: 'स्क्रीन पर मरना थोड़ा अजीब लगता है', लिप-सिंकिंग को लेकर भी दुलकर सलमान ने कही यह बात

Sat, 29 Jul 2023 02:19 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 29 Jul 2023 02:19 PM IST
सार

अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, अभिनेता हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो 'हीरिये' में नजर आए थे।

विज्ञापन
Dulquer Salmaan king of kotha actor says he finds dying on screen bit weird read here in detail
दुलकर सलमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से एक्टर फैंस के दिलों पर राज करते हैं। वहीं, दुलकर हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो 'हीरिये' में नजर आए थे। इस वीडियो में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। दर्शकों को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन


इस म्यूजिक वीडियो में नजर आए  दुलकर सलमान
इस वीडियो में वह एक राजकुमार को किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक काफी चर्चे में हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में अपने अभिनय के बारे में बातचीत करते हुए, उन्होंने खुलासा किया कि लिप-सिंकिंग के दौरान सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक थी। जब उनसे पूछा गया कि एक अभिनेता के रूप में उनके लिए क्या कठिन था, हंसना, पूरी तरह से मर जाना या लिप-सिंकिंग करना। उन्होंने तुरंत जवाब दिया, “हंसना मेरे लिए आसान है। मरना थोड़ा अजीब है क्योंकि हममें से कोई नहीं जानता कि मरना कैसा होगा। लिप-सिंकिंग थोड़ा मुश्किल है।''

विज्ञापन

Taali Teaser: स्वाभिमान, सम्मान और स्वतंत्रता... गौरी सावंत बन छाईं सुष्मिता सेन, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन


डांस को लेकर कही यह बात
अभिनेता ने अपनी डांस स्किल पर भी चर्चा करते हुए कहा, “मेरे शरीर के ऊपरी हिस्से और निचले शरीर के बीच कुछ अजीब अंतर है। मैं एक समय में अपने शरीर के केवल एक ही हिस्से को हिला सकता हूं, या तो ऊपर या नीचे। मुझे सबसे ज्यादा खुशी तब होती है जब मुझे ऐसे गाने पेश किए जाते हैं, जिनमें नाचने की जरूरत नहीं होती।'' 

इन फिल्मों मे आएंगे नजर
दुलकर सलमान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह गैंगस्टर ड्रामा 'किंग ऑफ कोठा' में नजर आएंगे। यह फिल्म दिग्गज फिल्म निर्माता जोशी के बेटे अभिलाष जोशी के निर्देशन में बनाई गई है। एक्शन थ्रिलर में शबीर कल्लाराक्कल, प्रसन्ना, गोकुल सुरेश, ऐश्वर्या लक्ष्मी, नायला उषा, चेंबन विनोद जोस, शम्मी थिलाकन, सरन और अनिखा सुरेंद्रन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके साथ वह बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के साथ वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब' में नजर आएंगे, जिसका ट्रेलर दो अगस्त को रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें-  Bawaal: इस्राइली एंबेसी ने भी बवाल के इस सीन पर जताई आपत्ति, जानें फिल्म पर क्यों हो रहा है विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed