Dua Lipa Concert: दुआ लीपा के साथ मस्ती के मूड में नजर आईं महेश बाबू की बेटी और पत्नी, देखें तस्वीरें
महेश बाबू की बेटी सितारा और पत्नी नम्रता शिरोडकर ने हाल ही में कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह दुआ लीपा के साथ नजर आ रही हैं।
विस्तार
ग्रैमी पुरस्कार विजेता सिंगर दुआ लीपा ने 30 नवंबर को मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड्स में अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर और उनकी बेटी सितारा घट्टामनेनी भी इस यादगार रात का हिस्सा बनीं। दोनों ने दुआ लीपा के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिससे यह साफ हो गया कि कॉन्सर्ट का आनंद लेने के बाद उन्हें पॉप आइकन से मिलने का मौका भी मिला।
नम्रता शिरोडकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरों का कोलाज साझा किया, जिसमें वह अपने बेटी सितारा और उनके कुछ दोस्त दुआ लीपा के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। सितारा शिमरी ऑफ-शोल्डर ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं, नम्रता ने ब्लैक को-ऑर्ड सेट और नेवी ब्लू जैकेट पहनी थी।
वहीं, सितारा ने दुआ लिपा के साथ कुछ सेल्फी शेयर की, जिसमें वह बेहद खुश दिख रही थीं। सितारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी वही तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "मैं अभी भी चीख रही हूं।" सितारा की यह पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने कॉन्सर्ट का पूरा लुत्फ उठाया।
दुआ लीपा के मुंबई कॉन्सर्ट के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। उन्होंने अपने हिट गानों के साथ-साथ शाहरुख खान की फिल्म 'बादशाह' के गाने "लेविटेटिंग x वो लड़की जो" का भी म्यूजिक मैशअप पेश किया, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया। इस वीडियो को शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी देखा और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए दिल वाले और डांस करती महिला के इमोजी साझा किए।
कॉन्सर्ट में नम्रता शिरोडकर और सितारा के अलावा अभिनेता रणवीर शौरी, उनके बेटे हारून, नेहा शर्मा, आयशा शर्मा और कई अन्य सेलिब्रिटी भी उपस्थित थे। इससे पहले, दुआ लिपा को मुंबई में अपने प्रेमी कैलम टर्नर के साथ डिनर करते हुए भी स्पॉट किया गया था।
Alia Bhatt Christmas: आलिया भट्ट ने सजाया क्रिसमस ट्री, अपना राहा और रणबीर के नाम की दिखाई झलक