{"_id":"6a0af56a77a4f7dca404f7e9","slug":"drishyam-3-cast-fees-and-budget-mohanlal-charges-20-crore-know-how-much-other-actors-earned-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Drishyam 3: 'दृश्यम 3' के कलाकारों की फीस सुनकर दंग रह जाएंगे आप, जानें मोहनलाल ने कितना किया चार्ज?","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Drishyam 3: 'दृश्यम 3' के कलाकारों की फीस सुनकर दंग रह जाएंगे आप, जानें मोहनलाल ने कितना किया चार्ज?
Mon, 18 May 2026 04:48 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 18 May 2026 04:48 PM IST
सार
Drishyam 3 Cast Fees: 'दृश्यम 3' को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले दर्शक इसकी हर अपडेट के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में खबर आई है कि फिल्म में अभिनय करने के लिए कलाकारों ने कितनी फीस ली है?
विज्ञापन
दृश्यम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दृश्यम फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह मलयालम फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3' में मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल और आशा शरथ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
मोहनलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहनलाल ने कितनी ली फीस?
फिल्म की रिलीज से पहले, इसकी कास्ट की फीस को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस फैंचाइजी में मोहनलाल सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं। टाइम्स नाउ के मुताबिक इस सुपरस्टार ने 'दृश्यम 3' के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये फीस ली है। यह आंकड़ा इस सीरीज की पिछली फिल्मों में उनकी कमाई के मुकाबले काफी ज्यादा है। जब 2013 में पहली 'दृश्यम' रिलीज हुई थी, तब मोहनलाल ने कथित तौर पर 5 से 6 करोड़ रुपये फीस ली थी। 'दृश्यम 2' के लिए उनकी फीस 10 से 12 करोड़ रुपये के बीच बताई गई थी।

'हमेशा मर्द गलत नहीं होता', प्रियंका चोपड़ा की कजिन ने किया रवि मोहन का सपोर्ट; तलाक से जुड़ा है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
मीना
- फोटो : यूट्यूब
एक्ट्रेस मीना की फीस
मोहनलाल के अलावा, फिल्म के दूसरे कलाकारों की फीस में भी कथित तौर पर बढ़ोतरी की गई है। एक्ट्रेस मीना, जो रानी जॉर्जकुट्टी का किरदार निभाती हैं, उन्होंने इस फ्रैंचाइजी की शुरुआत में 15 से 25 लाख रुपये के बीच फीस ली थी। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपकमिंग फिल्म के लिए लगभग 75 लाख रुपये की फीस ली है।

एस्थर अनिल और अंसिबा हसन
- फोटो : सोशल मीडिया
एस्थर अनिल और अंसिबा हसन
वहीं, अनु का किरदार निभाने वाली एस्थर अनिल ने कथित तौर पर इस फ्रैंचाइजी की सभी फिल्मों के लिए अपनी फीस लगभग 25 लाख रुपये ही रखी है। इस सीरीज में अंजू का किरदार निभाने के लिए मशहूर अंसिबा हसन ने कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये की फीस ली है।

दृश्यम 3 ट्रेलर रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
कितना है फिल्म का बजट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दृश्यम 3' के मलयालम वर्जन को बनाने में लगभग 100 करोड़ रुपये का खर्च आया है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से U/A 13+ सर्टिफिकेट मिल चुका है।