{"_id":"6a0a0729a894860d0d0e9742","slug":"priyanka-chopra-cousin-meerra-chopra-support-to-ravi-mohan-amidst-his-divorce-battle-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'हमेशा मर्द गलत नहीं होता', प्रियंका चोपड़ा की कजिन ने किया रवि मोहन का सपोर्ट; तलाक से जुड़ा है मामला","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
'हमेशा मर्द गलत नहीं होता', प्रियंका चोपड़ा की कजिन ने किया रवि मोहन का सपोर्ट; तलाक से जुड़ा है मामला
Sun, 17 May 2026 11:51 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 17 May 2026 11:51 PM IST
सार
Meera Chopra Support Ravi: प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने रवि मोहन का सपोर्ट किया है। रवि मोहन इन दिनों अपनी पत्नी के साथ खराब रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
रवि मोहन, मीरा चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रवि मोहन और उनकी अलग रह रही पत्नी आरती के बीच चल रही तलाक की लड़ाई लोगों का ध्यान खींच रही है। हाल ही में रवि मोहन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था और इसमें उन्होंने कई खुलासे किए थे। रवि ने कहा कि जब तक उनके तलाक की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक वह फिल्मों से दूर रहेंगे। साथ ही उन्होंने अपनी शादी के दौरान झेली गई मुश्किलों के बारे में भी बताया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने रवि मोहन को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन
मीरा ने रवि का किया समर्थन
मीरा चोपड़ा ने रवि मोहन की तस्वीरों के साथ उनका एक कोट शेयर किया और लिखा 'मैं इस आदमी को रवि के नाम से जानती हूं। जब मैं साउथ की फिल्मों में काम करती थी, तब मैं उसे काफी अच्छे से जानती थी। अभी-अभी उसके तलाक के बारे में पढ़ा। मेरी राय यह है कि, हमेशा आदमी ही गलत नहीं होता। मुझे ऐसी बहुत सी औरतें दिख रही हैं जो उन कानूनों का फायदा उठा रही हैं जो औरतों के पक्ष में ज्यादा झुके हुए हैं। आदमी की बात भी सुनी जानी चाहिए। मैं उसे एक बहुत ही प्यारा और सीधा-सादा इंसान मानती हूं। मुझे उम्मीद है कि उसे सच और इंसाफ मिलेगा।'

I know this guy as #jeyamRavi. Knew him quiet well when i was working in south movies. Just read about his divorce. My two cents would be. Man is not the one who is wrong all the time. Iam comimg across lot of women taking advantage of laws which are skewed towards women. A man… pic.twitter.com/i7eRxu8VB2
— Meerra Chopraa (@MeerraChopra) May 16, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
रवि मोहन ने किए खुलासे
हाल ही में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रवि मोहन ने शादी के दौरान अपनी मानसिक और भावनात्मक स्थिति के बारे में भी चौंकाने वाले दावे किए। किसी का भी सीधे तौर पर नाम लिए बिना, रवि ने आरोप लगाया कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने से रोका जा रहा है। उन्होंने फेमिनिज्म के नाम पर गलत फायदा उठाने की बात कही।

Feminism-னா என்னனு தெரியுமா..? நானும் Feminist தான்.. என் புள்ளைங்க.. நான் எப்படி விடுவேன்.. என் பாசத்தை பற்றி பேசாதீங்க.. என்ன சொல்றீங்களா குழந்தை மேல பாசம் இல்லனு..!! - கண்ணில் கண்ணீருடன் ஆவேசமுடன் பேசிய ரவி மோகன் #Kenisha #RaviMohan #SocialMediaVideo #CelebrityNews… pic.twitter.com/y8dJ5MwlwG
— News Tamil 24x7 (@NewsTamilTV24x7) May 16, 2026
आरती की पोस्ट में क्या है?
रवि की मीडिया से बातचीत के तुरंत बाद, आरती रवि ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा 'सोते हुए शेर को कभी नहीं जगाना चाहिए और अगर वह शेरनी हो, तो भगवान ही बचाए। मेरी चुप्पी को कभी भी मेरी कमजोरी न समझा जाए और न ही इसका कोई गलत फायदा उठाया जाए।'
आरती ने मांगे 40 लाख
आपको बता दें कि रवि और आरती की शादी 2009 में हुई थी। दोनों ने 2024 में तलाक लेने का एलान किया। आरती ने गुजारे भत्ते के लिए रवि मोहन से हर महीने 40 लाख रुपये की मांग की है।

View this post on Instagram
आरती ने मांगे 40 लाख
आपको बता दें कि रवि और आरती की शादी 2009 में हुई थी। दोनों ने 2024 में तलाक लेने का एलान किया। आरती ने गुजारे भत्ते के लिए रवि मोहन से हर महीने 40 लाख रुपये की मांग की है।