फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Director Vetri Duraisamy Dead Body Recovered from banks of River Sutlej Kinanur district of Himachal Pradesh

Vetri Duraisamy: निर्देशक वेट्री दुरईसामी का शव सतलुज नदी के किनारे मिला, नौ दिन से चल रहा था तलाशी अभियान

Mon, 12 Feb 2024 07:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 12 Feb 2024 07:20 PM IST
सार

घटना के बाद चलाए जा रहे इस तलाशी अभियान में राज्य के कई अधिकारी शामिल थे। इसके लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
Director Vetri Duraisamy Dead Body Recovered from banks of River Sutlej Kinanur district of Himachal Pradesh
वेट्री दुरईसामी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक वेट्री दुरईसामी का शव सतलुज नदी के तट से नौ दिनों के बाद बरामद किया गया है। लगातार तलाशी अभियान चलाए जाने के बाद उनकी डेड बॉडी सोमवार दोपहर करीब दो बजे हिमाचल प्रदेश के किनानूर जिले में मिली। निर्देशक का शव घटनास्थल से छह किलोमीटर की दूरी पर मिला। 
विज्ञापन

Pran: हीरो से ज्यादा फीस पाने वाला विलेन, कभी नहीं दोहराया गेटअप, संवाद अदायगी ऐसी कि हीरो के प्राण सूख जाएं
विज्ञापन


घायल दोस्त का चल रहा इलाज
45 वर्षीय निर्देशक दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे थे। हादसे में एक को गंभीर चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, उनका शख्स दुर्घटनास्थल पर मृत पाया गया था। इससे पहले, दिवंगत निर्देशक के परिवार ने उनका पता लगाने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की थी। जानकारी के अनुसार वेट्री के 32 वर्षीय मित्र गोपीनाथ का इलाज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकेशन देखने के लिए गए थे निर्देशक
वहीं, कार के ड्राइवर तेनजिन मौके पर मृत पाए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेनजिन को वाहन चलाते समय दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उन्होंने चार पहिया वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई। निर्देशक और गोपीनाथ कथित तौर पर वेट्री की अगली फिल्म के लिए लोकेशन देखने के लिए शिमला में थे।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
घटना के बाद चलाए जा रहे इस तलाशी अभियान में राज्य के कई अधिकारी शामिल थे। इसके लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शव को बरामद करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसके बाद निर्देशक के शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा।
Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अभिनेता को अस्पताल से मिली छुट्टी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed