Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी के हाथ से निकली 'बैचलर पार्टी'? क्या 'कांतारा' है इसकी वजह
ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्म 'बैचलर पार्टी' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषभ शेट्टी को 'बैचलर पार्टी' से बाहर निकाला जा सकता है।
विस्तार
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। कम बजट में बनी इस फिल्म की सफलता ने इतिहास रच दिया है। इसी बीच ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्म 'बैचलर पार्टी' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषभ शेट्टी को 'बैचलर पार्टी' से बाहर निकाला जा सकता है।
बैचलर पार्टी से रिप्लेस होंगे ऋषभ
दरअसल, सितंबर 2022 में रक्षित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म 'बैचलर पार्टी' का एलान किया गया था। इसमें ऋषभ शेट्टी, अच्युत कुमार और दिगंत मनचले मुख्य भूमिका निभाने वाले थे। लेकिन अब, अभिनेता दिगंत ने 'बैचलर पार्टी' में ऋषभ शेट्टी की भूमिका को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'रक्षित शेट्टी की फिल्म 'बैचलर पार्टी' से ऋषभ शेट्टी को रिप्लेस किया जा सकता है।'
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: 'कैसी चल रही है शादी?' सलमान खान ने रुबीना दिलैक से क्यों पूछा मैरिड लाइफ पर ये सवाल
ऋषभ को रिप्लेस करने की वजह
इंटरव्यू के दौरान दिगंत मनचले ने कहा, 'हम सब जानते हैं कि इन दिनों ऋषभ शेट्टी 'कांतारा' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने एक ऐसी फिल्म बनाई है, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। हम सबको इस बात पर गर्व है। अब ऋषभ 'कांतारा पार्टी 2' पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। ऐसे में ऋषभ के पास 'बैचलर पार्टी' के लिए समय की कमी है, इसलिए वे फिल्म 'बैचलर पार्टी' को छोड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Kajol-Ajay: इस खास डिश से काजोल को इंप्रेस करते हैं अजय देवगन, किचन का दरवाजा बंद कर रेसिपी भी नहीं करते शेयर