फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Did Vijay Deverakonda Get Farhan Balaporia Criticism Video Removed From social media

Vijay Deverakonda: क्या विजय से बर्दाश्त नहीं हुआ क्रिटिसिज्म? इंफ्लुएंसर का दावा एक्टर ने हटवा दी वीडियो

Thu, 04 Sep 2025 04:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 04 Sep 2025 04:18 PM IST
सार

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुईं। इसी बीच एक इंफ्लुएंसर ने दावा किया है कि एक्टर ने उसका वीडियो सोशल मीडिया से हटवा दिया है। जानिए, क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Did Vijay Deverakonda Get  Farhan Balaporia Criticism Video Removed From social media
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम-@thedeverakonda
loader

विस्तार

इंस्टाग्राम पर फरहान बालापोरिया नाम के इंफ्लुएंसर ने दावा किया है कि एक्टर विजय देवरकोंडा ने उसका एक वीडियो हटवा दिया है। दरअसल, फिल्मों की सफलता और असफलता को लेकर विजय देवरकोंडा ने एक बयान दिया था कि दुनिया भर में ज्यादा लोग इंग्लिश बोलते हैं, इसलिए हॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्में बनती हैं, इसी वजह से वहां के एक्टर्स को भी ज्यादा फीस मिलती है। एक्टर की इस बात से इंफ्लुएंसर फरहान असहमत थे और उन्होंने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसे हाल ही में इंस्टाग्राम से हटा दिया गया है। इसी बात को लेकर इंफ्लुएंसर ने एक नया वीडियो बनाया है। वह विजय देवरकोंडा का नाम लिए बगैर ही नई वीडियो में सारी बात बताते हुए दिखे। 

विज्ञापन


इंफ्लुएंसर ने विजय देवरकोंडा पर साधा निशाना 
अपनी नई इंस्टाग्राम वीडियो में इंफ्लुएंसर फरहान बालापाेरिया कहता है, ‘एक एक्टर ने मेरा वीडियो हटा दिया। अब मैं उसका नाम तो नहीं बता सकता लेकिन जब शेर और बाघिन का बच्चा होता है, तो उसे लाइगर कहते हैं।’ बताते चलें कि वियज देवरकोंडा की एक फिल्म का नाम ‘लाइगर’ है। इंफ्लुएंसर वीडियो में आगे कहता है, ‘मैंने बस एक्टर की बात काे लेकर असहमति जाहिर की थी और कहा था कि कम बजट वाली अलग-अलग लैंग्वेज की विदेशी फिल्में सफल रही हैं, जबकि उनकी बड़े बजट वाली फिल्म असफल रहीं। अगर मैं उस वीडियो को दोबारा अपलोड करूं, तो वह इसे फिर से हटा देंगे क्योंकि रील में उनकी एक क्लिप है।’ ऐसे में इंफ्लुएंसर ने अब तय किया है कि वह खुद ही एक्टर का रोल निभाकर वीडियो को दोबारा से पोस्ट करेगा। अभी यूट्यूब पर इस इंफ्लुएंसर का विजय देवरकोंडका वाला वीडियो मौजूद है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Farhan Balaporia (@farhan_balaporia)


हालिया रिलीज ‘किंगडम’ का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल
विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ भी हाल ही में रिलीज हुई। यह साउथ फिल्म हिंदी में ‘साम्राज्य’ नाम से रिलीज हुई। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हाल हुआ। दर्शकों को विजय देवरकोंडा की यह एक्शन ड्रामा फिल्म पसंद नहीं आई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed