फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dharma Productions to release Teja Sajja Mirai in Hindi know full details

Mirai In Hindi: 'हनुमान' फेम तेजा सज्जा की फिल्म से जुड़े करण जौहर, उठाया 'मिराई' की हिंदी रिलीज का जिम्मा

Thu, 14 Aug 2025 07:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 14 Aug 2025 07:13 PM IST
सार

Teja Sajja Movie: 'हनुमान' एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराई' को अब हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा और इसका जिम्मा करण जौहर की निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने लिया है। 
 

विज्ञापन
Dharma Productions to release Teja Sajja Mirai in Hindi know full details
मिराई - फोटो : X DharmaMovies

विस्तार

सुपरहिट फिल्म हनुमान के बाद, तेजा सज्जा अगली फिल्म 'मिराई' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को कार्तिक घट्टामनेनी ने निर्देशित किया है, जिसे पीपल मीडिया फैक्ट्री ने बनाया है। फिल्म का प्रचार जोरों पर है और दर्शकों में उत्साह बढ़ रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, अब 'मिराई' के हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म
'मिराई' के निर्माताओं ने पुष्टि की है तेजा सज्जा की इस फिल्म 'मिराई' को 5 सितंबर, 2025 को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस हिंदी बाजार में इस फिल्म को रिलीज करेगी, जिससे फिल्म को ज्यादा दर्शक और स्क्रीन्स मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'मिराई' के बारे में
फिल्म 'हनुमान' ने तेजा सज्जा को पैन इंडिया स्टार बना दिया। उनकी फिल्म 'मिराई' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। कार्तिक घट्टमनेनी के निर्दशन में बनी इस तमिल फिल्म को टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 'मिराई' की रिलीज नजदीक आने के साथ अब उत्तर भारत में प्रचार तेज हो रहा है। इस फिल्म में मंचू मनोज खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि जगपति बाबू, रितिका नायक और अन्य कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत गौरा हरि ने दिया है।

यह भी पढ़ें: The Taj Story: 'द ताज स्टोरी' का टीजर रिलीज, कोर्टरूम ड्रामा में नजर आएंगे परेश रावल; जानें फिल्म की रिलीज डेट..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed