फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dhanush Receives Legal Notice For 10 Year Old Film Production House Demands 20 Crore Rupees As Fine

मुश्किल में फंसे धनुष! 10 साल पुरानी फिल्म के लिए मिला लीगल नोटिस, करोड़ों का मांगा हर्जाना; क्या है मामला?

Sat, 14 Feb 2026 02:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 14 Feb 2026 02:01 PM IST
सार

Dhanush: एक्टर धनुष इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। खबर है कि एक प्रोडक्शन कंपनी ने उन्हें लीगल नोटिस भेजकर 20 करोड़ रुपये हर्जाना भरने को कहा है। जानिए क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन
Dhanush Receives Legal Notice For 10 Year Old Film Production House Demands 20 Crore Rupees As Fine
धनुष - फोटो : एक्स

विस्तार

एक्टर और फिल्ममेकर बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं।  2016 की एक फिल्म की वजह से उनपर एक प्रोडक्शन कंपनी ने कानूनी नोटिस भेज दिया है। साथ ही इस नोटिस में उनसे 20 करोड़ रुपये मांगे गए हैं।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला ?
वनइंडिया तमिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, थेनांडल फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि धनुष ने 2016 में उनके साथ ‘नान रुद्रन’ नाम की फिल्म साइन की थी। लेकिन उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू ही नहीं की। इस देरी की वजह से निर्माता पक्ष को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इसलिए वे शुरुआत में लगाए गए पैसों की भरपाई के लिए मुआवजा मांग रहे हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि तय समय के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर वे आगे कानूनी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

20 करोड़ का मांगा हर्जाना
कंपनी के वकील के जरिए भेजे गए नोटिस में लिखा था कि धनुष ने इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ निर्देशन करने की भी जिम्मेदारी ली थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, जिस वजह से फिल्म लंबे समय तक रुकी रही। प्रोडक्शन हाउस अब तक लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। उनका यह भी दावा है कि फिल्म में काम करने वाले कलाकारों जैसे नागार्जुन अक्किनेनी और एस जे सूर्या से जुड़े खर्चे भी उन्होंने ही उठाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धनुष का अबतक नहीं आया कोई रिएक्शन
नोटिस में वकील ए. चिदंबरम ने कहा कि फिल्म इसलिए अधूरी रह गई, क्योंकि धनुष ने इस प्रोजेक्ट को पूरा किए बिना दूसरी फिल्में करना शुरु कर दिया। फिलहाल, इस पूरे मामले पर धनुष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

View this post on Instagram

A post shared by Vels Film International (@velsfilmintl)




इस फिल्म में नजर आएंगे धनुष 
इसी बीच धनुष ने अपनी नई फिल्म ‘D55’ का ऐलान भी कर दिया है। इसका निर्देशन ‘अमरन’ फेम डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी करेंगे। प्रोडक्शन हाउस वंडरबार फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की थी। टीम ने धनुष की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed