Dhanush-Nayanthara Lawsuit: धनुष-नयनतारा विवाद से जुड़े मामले पर आया अपडेट, इस दिन होगी अंतिम सुनवाई
Dhanush-Nayanthara Lawsuit: धनुष और नयनतारा के बीच चल रहे विवाद से जुड़े मामले में एक नया अपडेट आया है। कोर्ट ने मामले की अंतिम सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित कर दी है।
विस्तार
हाई कोर्ट ने अभिनेता धनुष की प्रोडक्शन कंपनी वंडरबार फिल्म्स और अभिनेत्री नयनतारा व उनके पति-फिल्मकार विग्नेश शिवन के बीच चल रहे कानूनी विवाद की अंतिम सुनवाई को स्थगित कर दिया है। यह मामला नयनतारा की नेटफ्लिक्स वेडिंग डॉक्यूमेंट्री से जुड़ा है। इसमें फिल्म 'नानुम राउडी धान' के दृश्यों के कथित अनधिकृत इस्तेमाल का आरोप है। कोर्ट ने अब इसकी सुनवाई 9 अप्रैल के लिए तय की है।
धनुष की कंपनी वंडरबार फिल्म्स ने नयनतारा और विग्नेश से 10 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। उनका दावा है कि नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' में 'नानुम राउडी धान' के कुछ सीन बिना इजाजत इस्तेमाल किए गए। इस फिल्म का निर्देशन विग्नेश ने किया था। वहीं, इसके निर्माता धनुष थे। धनुष ने डॉक्यूमेंट्री के रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी की थी। उनका मानना था कि यह उनके बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन है। हालांकि, यह डॉक्यूमेंट्री नवंबर 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई थी।
Shankar: मद्रास हाई कोर्ट से निर्देशक शंकर को मिली राहत, संपत्ति जब्त करने पर लगी अंतरिम रोक
जस्टिस सेन्थिलकुमार राममूर्ति ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने मामले की गहराई से जांच की जरूरत बताई। उनका कहना था कि दावों और सबूतों को अच्छे से देखे बिना फैसला नहीं सुनाया जा सकता। इसलिए उन्होंने अंतिम सुनवाई को टाल दिया।
धनुष के लीगल नोटिस के बाद नयनतारा ने एक बयान जारी किया था। इसमें उन्होंने धनुष पर बेबुनियाद आरोप लगाने की बात कही थी। नयनतारा के इस बयान ने विवाद को और हवा दी। पहले दोनों सितारों के पेशेवर तौर पर अच्छे रिश्ते थे।
संबंधित वीडियो