{"_id":"66bcf785f82f2822da02a5f7","slug":"devera-part-1-actor-ntr-jr-injured-during-workout-team-issues-health-update-details-inside-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"NTR Jr: वर्कआउट के दौरान घायल हुए एनटीआर जूनियर, टीम ने बयान जारी कर बताया सेहत का हाल","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
NTR Jr: वर्कआउट के दौरान घायल हुए एनटीआर जूनियर, टीम ने बयान जारी कर बताया सेहत का हाल
Wed, 14 Aug 2024 11:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:59 PM IST
सार
एनटीआर जूनियर साउथ के बड़े सितारों में से एक हैं। वह जल्द ही देवरा पार्ट-1 नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में अभिनेता वर्कआउट करते समय घायल हो गए। एतिहात के तौर पर उनके हाथ में प्लास्टर चढ़ाया गया है।
विज्ञापन
एनटीआर जूनियर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता एनटीआर जूनियर हाल ही में चोटिल हो गए। वर्कआउट करते समय उनकी कलाई में मामूली चोट लग गई थी। अभिनेता की टीम ने बुधवार को उनके स्वास्थ्य को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया।
Shah Rukh Khan: हॉलीवुड का रुख क्यों नहीं करते शाहरुख खान, बॉलीवुड के बादशाह ने खुद उठाया वजह से परदा
एनटीआर जूनियर हुए घायल
बयान में कहा गया, "कुछ दिन पहले जिम में कसरत करते समय एनटीआर की बाईं कलाई में मामूली मोच आ गई थी। एहतियात के तौर पर उनके हाथ पर प्लास्टर लगाया गया है। चोट के बावजूद उन्होंने कल रात देवरा की शूटिंग पूरी कर ली है। अब वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। कुछ हफ्तों में यह प्लास्टर हट जाएगा। वह जल्द ही काम पर वापस आ लौटेंगे। हम अनुरोध करते हैं कि इस मामूली चोट के बारे में अटकलें न लगाई जाएं।"
विज्ञापन
हाल ही में खत्म हुई है देवरा की शूटिंग
मंगलवार (13 अगस्त) को ही एनटीआर जूनियर ने 'देवरा: पार्ट 1' की शूटिंग पूरी की है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी थी।
एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अभिनेता ने जानकारी दी थी कि उन्होंने हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
देवरा पार्ट- 1 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन कोरतल्ला शिवा ने किया है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में उनका एक गाना धीरे-धीरे रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस गाने में जान्हवी काफी बोल्ड लुक में नजर आई हैं। उनके अलावा फिल्म में सैफ अली खान भी है। इस फिल्म में वह नकारात्मक किरदार में नजर आने वाले हैं।
Asha Parekh: 'राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित होंगी आशा पारेख, अभिनेत्री को मिलेगी इतनी धनराशि