फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Asha Parekh to get Raj Kapoor Lifetime Achievement Award by Maharashtra Government Details Inside

Asha Parekh: 'राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित होंगी आशा पारेख, अभिनेत्री को मिलेगी इतनी धनराशि

Wed, 14 Aug 2024 09:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 14 Aug 2024 09:07 PM IST
सार

आशा पारेख को महाराष्ट्र सरकार 'राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित करने जा रही है। यह कार्यक्रम 21 अगस्त की शाम को मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में आयोजित होगा। 
 

विज्ञापन
Asha Parekh to get Raj Kapoor Lifetime Achievement Award by Maharashtra Government Details Inside
आशा पारेख - फोटो : इंस्टाग्राम- आशा पारेख

विस्तार

कटी पतंग, तीसरी मंजिल और कारवां जैसी कई हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी आशा पारेख को महाराष्ट्र सरकार की ओर से 'राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा टीवी शो सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन की भूमिका से मशहूर अभिनेता शिवाजी साटम को भी राज्य सरकार 'चित्रपति वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से पुरस्कृत करेगी।
विज्ञापन

Kraven The Hunter Trailer: एक्शन से भरपूर है 'क्रैवन द हंटर' का ट्रेलर, आरोन टेलर-जॉनसन का दिखा खूंखार अंदाज
विज्ञापन


मु्ंबई में आयोजित होगा कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक पुरस्कार वितरण समारोह 21 अगस्त की शाम को मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार शामिल होंगे। कार्यक्रम के बारे में एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि तेजाब और अंकुश जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक एन चंद्रा को इस कार्यक्रम् में 'राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार' दिया जाएगा। वहीं, लेखक-निर्देशक दिगपाल लांजेकर को 'चित्रपति वी शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेगी इतनी धनराशि
दिगपाल लांजेकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर कई फिल्मों का निर्देशन किया है, जिनमें पवनखंड और फत्तेशिकस्त जैसी फिल्में शामिल हैं। आशा पारेख और शिवाजी साटम को दिए जाने वाले पुरस्कारों में 10-10 लाख रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न शामिल हैं। वहीं, एन चंद्रा और लांजेकर को छह-छह लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न दिया जाएगा।

सुधीर मुनगंटीवार ने जताई खुशी
महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इस बारे में कहा, "हम न केवल महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश की कला और संस्कृति को समृद्ध करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इन कलाकारों और फिल्मी हस्तियों को सम्मानित करते हुए रोमांचित हैं।"
Laila Majnu: 'लैला मजनू' को दर्शकों से मिल रहा है काफी प्यार, लेकिन आयुष्मान खुराना को कैसी लगी फिल्म, जानें
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed