Lokesh Kanagaraj: लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, बताया- कब करेंगे वापसी
Coolie Director Lokesh Kanagaraj: कुली के निर्देशक लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का एलान किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में क्या कहा है?
विस्तार
साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज इन दिनों अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'कुली' को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। लोकेश इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
'कुली' की रिलीज की तारीख 14 अगस्त तय की गई है। इस बीच लोकेश ने अपने प्रशंसकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं।
Aneet Padda: कौन हैं अनीत पड्डा? मोहित सूरी की ‘सैयारा’ में चंकी पांडे के भतीजे के साथ आएंगी नजर
Hey guys!
— Lokesh Kanagaraj (@Dir_Lokesh) April 22, 2025
I'm taking a small break from all the social media platforms until #Coolie's promotions
With Love,
Lokesh Kanagaraj 🤜🏼🤛🏼
लोकेश ने लिखा, "हैलो दोस्तों! मैं 'कुली' के प्रमोशन शुरू होने तक सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से थोड़ा ब्रेक ले रहा हूं। ढेर सारा प्यार, लोकेश कनगराज।" यह घोषणा उनके प्रशंसकों के लिए हैरान करने वाली थी। उनके इस फैसले पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "जल्द मुलाकात होगी भाई।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपना ख्याल रखें। कुली का बेसब्री से इंतजार है।" इसके अलावा बहुत से फैंस उनके इस फैसले से दुखी नजर आए।
कुली की चर्चा लंबे समय से चली आ रही है। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों का इंतजार प्रशंसकों को बेसब्री से है। रजनीकांत और लोकेश कनगराज की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक अब 14 अगस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले लोकेश ने फिल्म 'लियो' बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में दलपति विजय मुख्य भूमिका में नजर आए थे।