फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   composer Devi Sri Prasad is reportedly no longer crafting the background score of Allu Arjun film Pushpa 2

Pushpa 2: क्या तय तारीख पर रिलीज हो पाएगी 'पुष्पा 2'? अल्लू अर्जुन की फिल्म को लेकर उड़ी एक नई अफवाह, जानें

Thu, 07 Nov 2024 01:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 07 Nov 2024 01:12 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' अगले महीने रिलीज हो रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, दर्शकों का उत्साह भी चरम पर है। मेकर्स इसके ट्रेलर लॉन्च की तैयारियों में जुटे हैं। अब इस फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

विज्ञापन
composer Devi Sri Prasad is reportedly no longer crafting the background score of Allu Arjun film Pushpa 2
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

विस्तार

अल्लू अर्जुन अभिनती फिल्म 'पुष्पा 2'  की रिलीज को पूरा महीनाभर भी नहीं बचा है। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी। इस बीच इसे लेकर खबर आई है कि म्यूजिक कंपोजर देवी श्रीप्रसाद को रिप्लेस कर गिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर वे तैयार नहीं करेंगे।  

विज्ञापन

नया बनेगा बैकग्राउंड स्कोर
कहा जा रहा है कि देवी प्रसाद द्वारा बनाया गया बैकग्राउंड स्कोप फिल्म में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। अब मेकर्स ने इसके लिए संगीतकार एस थमन से संपर्क किया है। वे फिल्म के लिए वैकल्पिक ब्रैकग्राउंड स्कोर तैयार करेंगे। हालांकि, इन खबरों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों आई रिप्लेस करने की नौबत?
मीडिया रिपोर्ट्स में बेशक दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अभी यह पु्ष्टि नहीं हुआ है कि कौन सा बैकग्राउंड स्कोर इस्तेमाल होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि डीएसपी की तरफ से ट्यून देने में कुछ देरी हुई। ऐसे में मेकर्स रिलीज डेट नजदीक होने के चलते कोई भी जोखिम लेने के लिए तैयार नहीं थे। देवी श्री प्रसाद लंबे समय से पुष्पा फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं और उन्होंने इसकी पहली किस्त में अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म के लिए संगीत स्कोर दिए। 
Kamal Haasan: कमल हासन के जन्मदिन पर श्रुति हासन से मोहनलाल तक सितारों ने दी शुभकामनाएं, साझा की अनदेखी तस्वीर

विज्ञापन

कहीं फिर न होने लगे रिलीज डेट में बदलाव
पुष्पा 2 को लेकर आए अपडेट के बाद दर्शकों के बीच यह सुगबुगाहट भी है कि कहीं फिर इसकी रिलीज डेट में बदलाव न होने लगे। मालूम हो कि पुष्पा 2 की रिलीज डेट कई बार बदली है। पहले यह फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज होनी थी। लेकिन अब ये दिसंबर में हो रही है। दिसंबर में भी पहले 6 दिसंबर की तारीख तय थी, लेकिन अब इसे एक दिन पहले 5 दिसंबर को सिनेमाघरों तक पहुंचाया जाएगा।
Shahrukh Khan: 95 दिनों तक मन्नत के बाहर इंतजार कर रहे फैन को शाहरुख ने दिए 10 हजार रुपये, घर में किया स्वागत

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed