फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Citadel Samantha Ruth Prabhu Shared Some Photos On Instagram After Producer chittibabu Comment

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर चिट्टीबाबू को दिया जवाब, एक्ट्रेस ने लिखी यह बात

Thu, 27 Apr 2023 02:25 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 27 Apr 2023 02:25 PM IST
सार

सामंथा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसमें उनकी पहली तस्वीर उस दौरान की है,जब वह महज 16 साल की हुआ करती थीं। इसके बाद उन्होंने अपने डॉगी की तस्वीरें साझा की हैं और बाद में ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए अपनी तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन
Citadel Samantha Ruth Prabhu Shared Some Photos On Instagram After Producer chittibabu Comment
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

विस्तार

सामंथा रुथ प्रभु साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। सामंथा इन दिनों अपनी फिल्म शाकुंतलम और आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, बीते दिनों तेलुगू प्रोड्यूसर चिट्टीबाबू ने भी सामंथा की फिल्म शाकुंतलम को लेकर बयान दिया था। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस को ओल्ड कह कर तंज कसा था। इसके बाद अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। 

विज्ञापन

Citadel Samantha Ruth Prabhu Shared Some Photos On Instagram After Producer chittibabu Comment
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

एक्ट्रेस ने साझा की तस्वीर
दरअसल, एक्ट्रेस सामंथा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसमें उनकी पहली तस्वीर उस दौरान की है,जब वह महज 16 साल की हुआ करती थीं। इसके बाद उन्होंने अपने डॉगी की तस्वीरें साझा की हैं और बाद में ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए अपनी तस्वीर साझा की है। जैसी कि एक्ट्रेस ने बीते दिनों खुलासा किया था कि वह मायोसाइटिस नामक एक ऑटोइम्यून कंडीशन से जूझ रही है। इस समस्या से निजात पाने के लिए एक्ट्रेस हाइपरबेरिक थेरेपी लेती हैं। इस थेरेपी को लेते हुए उन्होंने इसके साथ एक तस्वीर भी साझा की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक और तस्वीर साझा की है, जिसमें लिखा है- जो यह जानकर भी पेड़ लगाता है कि वह कभी भी उस पेड़ छाया में नहीं बैठेगा, उसने लाइफ का मीनिंग समझना शुरू कर दिया है'। इन लाइन्स को रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा है। एक्ट्रेस ने तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है- एज आई सी इट। 

View this post on Instagram

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)



TRP WEEK 16: ट्रोलिंग के बाद भी 'अनुपमा' के सिर सजा नंबर वन का ताज, टॉप 5 से 'इमली' का नामों-निशान गायब

विज्ञापन
विज्ञापन

Citadel Samantha Ruth Prabhu Shared Some Photos On Instagram After Producer chittibabu Comment
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

चिट्टीबा ने दिया था बयान
आपको बता दें कि सामंथा और प्रोड्यूसर चिट्टीबाबू के बीच बीते दिनों नोंकझोंक देखने को मिली थी। साथ ही एक्ट्रेस ने भी बाद में प्रोड्यूसर के कान के बालों का मजाक बनाया था। दरअसल, चिट्टीबाबू ने एक्ट्रेस के करियर के खत्म होने को लेकर अपना बयान दिया था- उन्होंने कहा था कि सामंथा अब 18 या 20 साल की नहीं रह गई हैं और जिसके कारण मैंने कहा कि वह शांकुतमल जैसी बेहतरीन फिल्म में उसके किरदार के लिए सही च्वॉइस नहीं थी, तो इसमें गलत क्या है। 

TV : इंडस्ट्री में नहीं मिल रहा ‘अनुपमा’ फेम गौरव की वाइफ को काम, क्या पत्नी के लिए शो प्रोड्यूस करेंगे अनुज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed