फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chiranjeevi to be honor next week at UK Parliament for contributions to society and cinema reports

Chiranjeevi: ब्रिटेन की संसद में सम्मानित होंगे चिरंजीवी, सिनेमा और समाज में योगदान के लिए मिलेगा पुरस्कार

Fri, 14 Mar 2025 08:18 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 14 Mar 2025 08:18 PM IST
सार

Chiranjeevi: मेगास्टार चिरंजीवी को उनके सामाजिक योगदान के लिए 19 मार्च, 2025 को यूके संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Chiranjeevi to be honor next week at UK Parliament for contributions to society and cinema reports
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम@chiranjeevikonidela

विस्तार

सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी को 19 मार्च को ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में सम्मानित किया जाएगा। मेगास्टार को कला और चैरिटी के माध्यम से समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा चिरंजीवी को ब्रिटेन स्थित संस्था ब्रिज इंडिया द्वारा सांस्कृतिक नेतृत्व के माध्यम से सार्वजनिक सेवा में एक्सीलेंस के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

चिरंजीवी के लिए खास सम्मान
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समारोह की मेजबानी सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के स्टॉकपोर्ट से सांसद नवेन्दु मिश्रा करेंगे। सोजन जोसेफ और बॉब ब्लैकमैन जैसे अन्य सांसदों के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। ब्रिज इंडिया की ओर से यह सम्मान विशेष है, क्योंकि यह पहली बार है, जब संगठन किसी व्यक्ति को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिरंजीवी के पास हैं कई उपलब्धियां
हाउस ऑफ कॉमन्स में चिरंजीवी को मिली मान्यता उनकी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि है। पिछले वर्ष उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यहां तक कि एक अभिनेता और डांसर के रूप में उनके असाधारण कार्य के लिए उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया। उन्हें एएनआर शताब्दी वर्ष के दौरान अक्कीनेनी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा एएनआर राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

चिरंजीवी का वर्कफ्रंट
इस बीच चिरंजीवी अपनी आगामी फिल्म 'विश्वंभरा' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान होना बाकी है। अभिनेता को 'दशहरा' और 'द पैराडाइज' के निर्देशक श्रीकांत ओडेला के साथ भी काम करते देखा जाएगा, जिसे उनकी अब तक की सबसे हिंसक फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म का निर्माण अभिनेता नानी द्वारा किया जाएगा।
IIFA 2025: आईफा में जुबिन नौटियाल ने अपने गाने ‘दुआ’ को लेकर कही बड़ी बात, जिंदगी जीने का मंत्र साझा किया 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed