फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IIFA 2025 Singer Jubin Nautiyal Talk About Dua Song In Jaipur Red Carpet

IIFA 2025: आईफा में जुबिन नौटियाल ने अपने गाने ‘दुआ’ को लेकर कही बड़ी बात, जिंदगी जीने का मंत्र साझा किया

Fri, 14 Mar 2025 04:37 PM IST
Akash Khare आकाश खरे
Updated Fri, 14 Mar 2025 04:37 PM IST
सार

IIFA Awards: कुछ दिन पहले आईफा अवॉर्ड्स में बॉलीवुड सितारों की महफिल जमी। इस खास अवॉर्ड फंक्शन में सिंगर जुबिन नौटियाल ने अमर उजाला से खास बातचीत की। उनका गाना ‘दुआ’ आईफा अवॉर्ड में नॉमिनेट हुआ था। जानिए, अपने गाने और करियर को लेकर क्या बोले जुबिन?

विज्ञापन
IIFA 2025 Singer Jubin Nautiyal Talk About Dua Song In Jaipur Red Carpet
सिंगर जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दिनों राजस्थान के जयपुर में आईफा अवॉर्ड हुए। इस अवॉर्ड फंक्शन में कई सितारे शामिल हुए। सिंगर जुबिन नौटियाल भी यहां पहुंचे। जुबिन ने अमर उजाला से आईफा अवॉर्ड को लेकर बात की। अपने गाने ‘दुआ’ को लेकर भी कई बातें साझा कीं। साथ ही जिंदगी और सफलता का मंत्र भी बताया।

विज्ञापन


आईफा की खूब तारीफ की 
जुबिन नौटियाल ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान खुशी जताई की आईफा जयपुर में हो रहा है। वह कहते हैं, ‘आईफा मनोरंजन जगत को बांधने का काम करता है। यह अवॉर्ड फंक्शन विदेशों में खूब हुआ है लेकिन जयपुर में आयोजित हुआ तो काफी खुशी हुई। यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है। इस बात के लिए आईफा को खूब सारा प्यार।’ 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: IIFA Awards: क्या नील नितिन मुकेश की भी मदद करेंगे सलमान खान? एक्टर ने दिया रिएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

दुआ को देश का गाना बताया 
आगे जुबिन नौटियाल कहते हैं, ‘मेरे गाने का नॉमिनेशन आईफा में हुआ है, इस बात की खुशी है। कुछ गाने म्यूजिक चार्ट्स के लिए होते हैं, कुछ गाने दिलों के लिए बने होते हैं। दुआ ऐसा ही गाना है, यह देश का गाना है।’ जुबीन नौटियाल अपने गाने की कुछ लाइंस भी गाकर सुनाते हैं।  

ये खबर भी पढ़ें: IIFA Awards: क्या बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं महिमा चौधरी की बेटी? अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया 

अपनी सफलता का मंत्र साझा किया
जुबिन नौटियाल ने अपने संगीत सफर के बारे में भी बताया। सफलता का मंत्र भी साझा किया। वह कहते हैं, ‘सफर खूबसूरत है, मंजिल से। मैं आज में जीने में यकीन करता हूं, बहुत मेहनत करता हूं। खुद को बेहतर बनाने पर करता हूं। मेरा नया गाना, पुराने से बेहतर हो, इसके लिए हमेशा कोशिश करता हूं। यही मेरा जीवन मंत्र है, मेरे लिए यही चीज सालों से काम करती है।’  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed