फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chiranjeevi Nagarjuna Ram charan mahesh Babu enjoyed holiday in maldives See Group photo

South Superstars: एक साथ छुट्टियां मनाते दिखे दक्षिण भारत के कई सुपरस्टार, तस्वीर हुई वायरल

Fri, 08 Nov 2024 12:45 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 08 Nov 2024 12:45 AM IST
सार

दक्षिण भारत के कई सुपरस्टार एक साथ मालदीव में नजर आए। इस दौरान सभी दिग्गज सितारों ने साथ मे खाने का लुत्फ उठाया। सोशल मीडिया सितारों की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
 

विज्ञापन
Chiranjeevi Nagarjuna Ram charan mahesh Babu enjoyed holiday in maldives See Group photo
साउथ के सितारे - फोटो : एक्स- @AKBadri6848

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों को हाल ही में छुट्टियां मनाते हुए मालदीव में देखा गया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में दक्षिण भारत के दिग्गज सितारे चिरंजीवी, नागार्जुन अपने बेटे अखिल अक्किनेनी, राम चरण अपनी पत्नी उपासना और महेश बाबू अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर के साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Singham Again Collection Day 7: पहले हफ्ते में ही निकली हवा, अब तक 200 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी सिंघम अगेन

विज्ञापन

एक खाना खाते दिखे साउथ के सितारे

फोटो में इन सेलेब्स को एक साथ भोजन का आनंद लेते देखा जा सकता है। फ्रेम में सभी कैजुअल आउटफिट में चेहरे पर मुस्कान के साथ दिख रहे हैं। हालांकि, सभी की यह मुलाकात एक साथ किस लिए हुई थी, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 7: दर्शकों के दिलों पर राज कर रही भूल भुलैया 3, अजय की इस फिल्म को छोड़ा पीछे


पर्दे पर होगी चिरंजीवी-राम चरण के बीच टक्कर

वर्क फ्रंट की बात करें तो सभी कलाकार अपने अपने प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं। मेगास्टार चिरंजीवी विश्वम्भर में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है। राम चरण की बात करें तो वह फिल्म गेम चेंजर में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी हैं। फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म विश्वम्भर के साथ टकराएगी।
Amaran Box Office Collection Day 8: हफ्ते भर बाद डगमगाई 'अमरन' की गाड़ी, आठवें दिन फिल्म की कमाई में आई गिरावट


इस फिल्म में नजर आएंगे महेश बाबू

वहीं, नागार्जुन अपने बेटे नागा चैतन्य की शादी में व्यस्त हैं।  दिसंबर में अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला से नागा की शादी होने वाली है। तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू को आखिरी बार गुंटूर कारम में देखा गया था। वह जल्द ही एस एस राजामौली की फिल्म में नजर आने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Janhvi Kapoor: भक्ति में लीन दिखीं जान्हवी कपूर, अंजनेय स्वामी मंदिर में की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed