Chiranjeevi Konidela: 'हर मुलाकात पहली जितनी ही...', 80 के दशक के दोस्तों संग चिरंजीवी ने तस्वीरें कीं साझा
80sStarsReunion: मेगास्टार चिरंजीवी ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने 80 के दशक के दोस्तों संग कई शानदार तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी दोस्ती के ऊपर एक खास नोट भी लिखा।
विस्तार
चिरंजीवी ने आज रविवार के दिन 5 अक्तूबर, 2025 को अपने इंस्टाग्राम पर अपने 80 के दशक के दोस्तों संग मुलाकात की कई लाजवाब तस्वीरें शेयर की। चिरंजीवी की इस पोस्ट में जैकी श्रॉफ से लेकर कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ चिरंजीवी ने कैप्शन में लिखा, '80 के दशक के मेरे प्यारे दोस्तों के साथ हर मुलाकात यादों की गलियों में सैर जैसा है। जो हंसी, गर्मजोशी और उसी अटूट बंधन से भरा है। जो हमने दशकों से साझा किया है। इतनी सारी खूबसूरत यादें और फिर भी हर मुलाकात पहली मुलाकात जितनी ही ताजा लगती है।'
A post shared by Chiranjeevi Konidela (@chiranjeevikonidela)
चिरंजीवी 'विश्वम्भरा', 'मेगा 157' और 'मेगा 158' सहित कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'विश्वम्भरा' का निर्देशन बिम्बिसार फेम वशिष्ठ मल्लीदी कर रहे हैं। इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 'विश्वम्भरा' 2026 की गर्मियों में दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 'विश्वम्भरा' में बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में चिरंजीवी और तृषा कृष्णन के अलावा आशिका रंगनाथ भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यूवी क्रिएशंस ने इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण कर रहा है। ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरवानी ने इस फिल्म का संगीत दिया है।
यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने 'ChatGPT' से किया अनोखा सवाल, जानें क्या मिला एक्ट्रेस को जवाब