फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shraddha kapoor asked Chat GPT sabse zyada fatty desert kaun sa khaoon

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने 'ChatGPT' से किया अनोखा सवाल, जानें क्या मिला एक्ट्रेस को जवाब

Sun, 05 Oct 2025 09:16 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 05 Oct 2025 09:16 AM IST
सार

ChatGPT: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने चैट जीपीटी से एक खास सवाल किया। जिसका जवाब सुनकर आप भी ऐसा ही सवाल पूछने पर मजबूर हो जाएंगे। जानिए आखिर श्रद्धा ने चैटजीपीटी से क्या सवाल किया?

विज्ञापन
shraddha kapoor asked Chat GPT sabse zyada fatty desert kaun sa khaoon
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

विस्तार

श्रद्धा कपूर के एक खास पोस्ट ने उनके फैंस को काफी सरप्राइज कर दिया है। जिसके पीछे श्रद्धा का चैटजीपीटी से पूछा गया एक सवाल है, जो खाने को लेकर है। जानिए आखिर श्रद्धा ने chatgpt से ऐसा क्या पूछ लिया कि हर कोई हैरान हैं।
विज्ञापन

श्रद्धा का ChatGPT से सवाल
श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक स्वादिष्ट केक का टुकड़ा शेयर किया। उन्होंने चैटजीपीटी से सवाल किया, 'चैटजीपीटी, बताओ मैं अभी सबसे ज्यादा फैटी डेजर्ट कौन सा खाऊं?" यानी, "मुझे बताओ कि अभी सबसे ज्यादा फैट वाला मीठा कौन सा खाना चाहिए?"
 श्रद्धा के इस सवाल का जवाब चैटजीपीटी ने काफी टेस्टी केक से दिया। श्रद्धा ने अपनी इस स्टोरी में आमिर खान और जूही चावला की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' का गाना 'गजब का है दिन' भी जोड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मीठे की शौकीन हैं श्रद्धा
श्रद्धा खाने की बहुत शौकीन हैं और यह अक्सर उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर दिख जाता है। इस साल सितंबर में गणपति विसर्जन के दिन उन्होंने 6 'उकादिचे मोदक' खाए। जिसको लेकर श्रद्धा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में मोदक की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'विसर्जन 6 सितंबर को है, तो 6 मोदक खाने ही पड़ेंगे।' इससे पहले भी श्रद्धा को शूटिंग के दौरान जलेबी खाते देखा गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वे पारंपरिक कपड़ों में जलेबी से भरे डिब्बे के साथ पोज दे रही हैं। कैप्शन में लिखा था, 'शूटिंग तो बहाना है, जलेबी खाना असली वजह है।'
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में श्रद्धा ने 'छावा' के डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर के साथ एक नई पीरियड ड्रामा फिल्म साइन की है। इसे 'स्त्री' के प्रोड्यूसर दिनेश विजान बना रहे हैं। यह फिल्म इस साल नवंबर तक शूटिंग शुरू हो जाएगी। श्रद्धा ने प्रोड्यूसर एकता कपूर के साथ कई फिल्मों का डील भी किया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed