फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chandramukhi 2 new poster out Kangana Ranaut Raghava Lawrence starrer film release in September know the detai

Chandramukhi 2: इस अवसर पर खुलेंगे कंगना की 'चंद्रमुखी 2' के दरवाजे,पोस्टर संग मेकर्स ने की रिलीज डेट की घोषणा

Thu, 29 Jun 2023 10:09 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 29 Jun 2023 10:09 PM IST
सार

तमिल फिल्म 'चंद्रमुखी 2' का मेकर्स ने 29 जून को पोस्टर जारी कर दिया है। इसकी के साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। फिल्म इस साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
Chandramukhi 2 new poster out Kangana Ranaut Raghava Lawrence starrer film release in September know the detai
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौण इन दिनों लगातार लाइमलाइट में छाई हुई हैं। अभिनेत्री की तमिल फिल्म 'चंद्रमुखी 2' का मेकर्स ने 29 जून को पोस्टर जारी कर दिया है। इसकी के साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। फिल्म इस साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिलीज की तारीख की घोषणा गुरुवार को राघव लॉरेंस के एक नए पोस्टर के साथ की गई। बी-टाउन की क्वीन कही जाने वाली कंगना ने इस फिल्म के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। 

विज्ञापन

Chandramukhi 2 new poster out Kangana Ranaut Raghava Lawrence starrer film release in September know the detai
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

शानदार लुक में दिखे राघव
चंद्रमुखी 2 के पोस्टर में राघव को एक दरवाजे के छेद से देखते हुए दिखाया गया है। यह घोषणा प्रोडक्शन हाउस लाइका प्रोडक्शंस के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इसेक साथ ही कैप्शन में लिखा है, “हम यह घोषणा करते हुए रोमांचित हैं कि बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'चंद्रमुखी 2' के दरवाजे गणेश चतुर्थी से खुलेंगे।” कंगना ने भी पोस्टर भी शेयर करते हुए लिखा, ''इस सितंबर वह वापस आ रही है...क्या आप तैयार हैं? #चंद्रमुखी2”

विज्ञापन
विज्ञापन

Chandramukhi 2 new poster out Kangana Ranaut Raghava Lawrence starrer film release in September know the detai
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आया कंगना का लुक
फिल्म मेकर पी वासु के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2005 में आई सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म चंद्रमुखी का सीक्वल है। 'चंद्रमुखी 2' से कंगना रनौण का लुक कुछ हफ्ते पहले सामने आया था, जब राघव लॉरेंस के एक फैन पेज ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर पोस्ट की थी। कंगना ने किरदार का गेटअप पहन रखा था और भारी आभूषण पहने हुए थे। 

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन

Chandramukhi 2 new poster out Kangana Ranaut Raghava Lawrence starrer film release in September know the detai
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
ये दिग्गज कलाकार भी हैं फिल्म का हिस्सा
कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस की फिल्म इमरजेंसी का टीजर जारी किया गया है। इसके अलावा अभिनेत्री 'चंद्रमुखी 2' का भी हिस्सा हैं। फिल्म में रादिका सरथकुमार, वाडिवेलु, लक्ष्मी मेनन, महिमा नांबियार, सृष्टि डांगे, रवि मारिया और सुरेश मेनन भी अहम किरदार में हैं। 

यह भी पढ़ें-  Tamannaah Vijay: तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा पहली डेट पर हो चुके हैं इंटीमेट? जानें स्टार कपल का बड़ा बयान
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed