फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chalaki Chanti Telugu comedy actor suffers heart attack currently Admitted in ICU know about his health update

Chalaki Chanti: तेलुगू कॉमेडी एक्टर चालाकी चंटी को पड़ा दिल का दौरा, आईसीयू में चल रहा अभिनेता का इलाज

Mon, 24 Apr 2023 09:07 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 24 Apr 2023 09:07 AM IST
सार

कॉमेडी अभिनेता और बिग बॉस तेलुगू कंटेस्टेंट, चालाकी चंटी को शनिवार को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया और इस समय वह आईसीयू में हैं।

विज्ञापन
Chalaki Chanti Telugu comedy actor suffers heart attack currently Admitted in ICU know about his health update
चालाकी चंटी - फोटो : social media

विस्तार

साउथ सिनेमा से एक अचंभित करने वाली खबर सामने आ रही है। तेलुगु कॉमेडी एक्टर चालाकी चंटी को बीते शनिवार को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस समय उनका इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में किया जा रहा है। हालांकि, अभी इससे ज्यादा उनके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा पता नहीं लगा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर न तो उनके दोस्तों और न ही उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने कोई अपडेट साझा किया है।

विज्ञापन

चालाकी चंटी को पड़ा दिल का दौरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चालाकी चंटी फिलहाल एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका दिल का दौरा पड़ने का इलाज चल रहा है। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां पता लगा था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह अब स्थिर हैं। हालांकि, अभी अस्पताल से मेडिकल अपडेट का इंतजार है।
Amitabh Bachchan: एलन मस्क पर बिफर उठे अमिताभ बच्चन, भोजपुरिया अंदाज में जाहिर किया ट्विटर सीईओ के लिए गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस हुए चिंतित
अभिनेता के बारे में आई इन रिपोर्ट्स के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। सभी उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं। अपनी कॉमेडी टाइमिंग के लिए पहचाने जाने वाले चालाकी चंटी एक प्रसिद्ध कलाकार हैं। वह ईटीवी पर प्रसारित होने वाले एक कॉमेडी शो 'जबरदस्थ' में दिखाई देते हैं। चालाकी चंटी का असली नाम विनय मोहन है। 

विज्ञापन

कहां से मिली पहचान
आपको बता दें, चालाकी चंटी ने ईटीवी शो 'जबरदस्थ' में अपने द्वारा की गई कॉमेडी से लोगों के बीच पहचान बनाई है। उन्होंने नागार्जुन द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस तेलुगू के छठे सीजन में भी भाग लिया था। हालांकि, वह बीच में ही इस शो से बाहर हो गए थे। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
Suniel Shetty: कॉफी विद करण के कमेंट पर सुनील शेट्टी ने लिया केएल राहुल का पक्ष, बोले- शो का फॉर्मेट ही ऐसा है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed