फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Buzz of Rashmika Mandanna indirectly confessing relationship with Vijay Deverakonda at Pushpa 2 Chennai event

Rashmika Mandanna : क्या विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिश्ते पर रश्मिका मंदाना ने लगा दी मुहर? जानें पूरी बात

Mon, 25 Nov 2024 08:49 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 25 Nov 2024 08:49 PM IST
सार

Rashmika Mandanna On Life Partner: रश्मिका मंदाना इस वक्त अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच चेन्नई में आयोजित फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में अभिनेत्री ने अपने लाइफ पार्टनर के सवाल पर दिलचस्प जवाब दिया है, जिससे उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
Buzz of Rashmika Mandanna indirectly confessing relationship with Vijay Deverakonda at Pushpa 2 Chennai event
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रश्मिका मंदाना इस समय काफी ज्यादा चर्चा में हैं। उनकी आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर फैंस के बीच काफी ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। हाल में ही इस फिल्म के लिए चेन्नई में आयोजित प्रमोशनल इवेंट में अभिनेत्री ने शिरकत की। इस दौरान शो के मेजबानों द्वारा उनके लाइफ पार्टनर के बारे में पूछा गया, जिस पर अभिनेत्री ने दिलचस्प जवाब दिया है, जिसे उनके डेटिंग से जुड़ी अफवाहों की पुष्टीकरण के रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


लाइफ पार्टनर के सवाल पर रश्मिका ने दिया ये जवाब
'पुष्पा 2' के लिए चेन्नई में आयोजित इवेंट में अभिनेत्री से पूछा गया था कि क्या उनका लाइफ पार्टनर फिल्म इंडस्ट्री से ही होगा या बाहर से? इसका दिलचस्प जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा, "सभी इस सवाल का जवाब जानते हैं।" उनके इस जवाब के बाद इवेंट में मौजूद फैंस ने जबर्दस्त शोर मचाते हुए अभिनेत्री के जवाब का समर्थन किया। रश्मिका के इस जवाब से वहां मौजूद अल्लू अर्जुन और श्रीलीला भी मुस्कुराते हुए नजर आए। अभिनेत्री के इस जवाब के बाद कई फैंस उनके इस जवाब को विजय देवरकोंडा के साथ उनके रिश्ते के पुष्टीकरण के रूप में देख रहे हैं। 
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: हंसल मेहता ने की शाहरुख खान की तारीफ, 'स्वदेश' में उनके काम को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात

Buzz of Rashmika Mandanna indirectly confessing relationship with Vijay Deverakonda at Pushpa 2 Chennai event
रश्मिका मंदाना- विजय देवरकोंडा - फोटो : रेडिट Even_Conversation_83

सुर्खियों में रही हैं विजय-रश्मिका की डेटिंग से जुड़ी अफवाहें
बताते चलें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के डेटिंग से जुड़ी अफवाहें काफी समय से सुर्खियां बटोरती रही हैं। हर गुजरते दिन के साथ इन अफवाहों को थोड़ी और मजबूती मिल जाती है। फैंस दोनों की साथ होने की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच हाल में ही रश्मिका और विजय की साथ में लंच डेट की वायरल तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दोनों एक साथ लंच का आनंद लेते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में रश्मिका नीले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही विजय देवरकोंडा ने भी घोषणा की थी कि वो अब सिंगल नहीं हैं। 
Kantara Chapter 1: जारी रहेगी 'कंतारा: चैप्टर 1’ की शूटिंग, बस दुर्घटना में कोई घायल नहीं
रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्में
बताते चलें कि रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'पुष्पा द रूल' को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, सुनील, श्रीलीला आदि कलाकार भी नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल 05 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अलावा रश्मिका, धनुष की 'कुबेर' और सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वो रणबीर कपूर के साथ संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म 'एनिमल पार्क' में भी दिखाई देंगी। 


Samantha Ruth Prabhu: समांथा ने कहा-अच्छा हुआ मैंने वरुण धवन के साथ डांस नहीं किया, क्या है इस बयान का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed