फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Director Hansal Mehta praised Shah Rukh Khan performance in Swades

Shah Rukh Khan: हंसल मेहता ने की शाहरुख खान की तारीफ, 'स्वदेश' में उनके काम को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात

Mon, 25 Nov 2024 06:55 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 25 Nov 2024 06:55 PM IST
सार

Hansal Mehta praised Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं, जिन्हें आज भी काफी चाव के साथ देखा जाता है। हाल में ही निर्देशक हंसल मेहता ने अभिनेता की साल 2004 में आई फिल्म स्वदेश की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने इसे अपने अनुसार शाहरुख का सबसे अच्छा काम बताया है। 
 

विज्ञापन
Bollywood Director Hansal Mehta praised Shah Rukh Khan performance in Swades
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने हाल में ही सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर एक बयान दिया है। इसमें उन्होंने अपने और अपनी बेटी के अनुसार शाहरुख के सबसे बेहतरीन अभिनय का जिक्र किया है। उन्होंने किंग अभिनेता की फिल्म स्वेदश में शाहरुख के काम को घमंड से परे शानदार अभिनय करार दिया है। 

विज्ञापन


हंसल मेहता ने बताया शाहरुख का पसंदीदा काम
हंसल मेहता ने अपने एक्स अकाउंट पर शाहरुख की एक तस्वीर साझा की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, क्या हम शाहरुख को फिर कभी घमंड से परे इस तरह का प्रदर्शक करते हुए देख पाएंगे? उन्होंने शाहरुख के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनके अनुसार शाहरुख की सबसे आकर्षक, समय से परे और अप्रभावित फिल्मों में से एक है और उनकी बेटी भी उनके इस बात से सहमत हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhas: प्रभास की नई फिल्म के सेट से लीक हुई तस्वीरें, जानिए क्या है इनमें खास?

फैंस ने भी जताई हंसल मेहता से सहमती
सोशल मीडिया पर अभिनेता के कई फैंस ने भी निर्देशक से सहमती जताई है। इस दौरान फैंस ने भी शाहरुख के प्रति प्यार जताते हुए प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक फैन ने लिखा, स्वदेश में उन्होंने जो समस्याएं दिखाई हैं, वो आज भी प्रसांगिक हैं। यही वजह है कि ये आज भी शाहरुख की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म है। इसके अलावा एक और फैन ने लिखा, शाहरुख का अभिनय फिल्म में बहुत वास्तविक था, जैसे उन्होंने इस किरदार को निभाया नहीं, ब्लकि जिया हो।" एक अन्य व्यक्ति ने लिखा," कई बार देखी जाने वाी फिल्म कभी पुरानी नहीं होती, फिल्म किसी भी गांव से आने वाले व्यक्ति को पूरी तरह से वास्तविक लगेगी।"
Samantha Ruth Prabhu: समांथा ने कहा-अच्छा हुआ मैंने वरुण धवन के साथ डांस नहीं किया, क्या है इस बयान का कारण
साल 2004 में रिलीज हुई थी स्वदेश
बता दें कि आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक ड्रामा फिल्म है। फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर तो उतनी सफल नहीं रही थी, लेकिन समय के साथ इसे दर्शकों का प्यार मिला और ये कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार हो गई। फिल्म में शाहरुख खान ने मोहन भार्गव नाम के व्यक्ति की भूमिका निभाई थी, जो एक एनआरआई वैज्ञानिक है, जो भारत लौट कर अपनी जड़ों को फिर से खोजता है। बताते चलें कि शाहरुख खान की आगामी फिल्म किंग में वह एक डॉन के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसे सुजॉय घोष निर्देशित करेंगे। 
Yuvika Chaudhary: युविका ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट, फैंस को हो सकती है चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed