फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kantara Chapter 1 shoot goes as planned no team member injured in bus accident as per reports

Kantara Chapter 1: जारी रहेगी 'कंतारा: चैप्टर 1’ की शूटिंग, बस दुर्घटना में कोई घायल नहीं

Mon, 25 Nov 2024 06:56 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 25 Nov 2024 06:56 PM IST
सार

Kantara Chapter 1: ‘कंतारा: चैप्टर 1’ के क्रू मेंबर्स की बस पलटने से घायल होने की खबर झूठी निकली है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और फिल्म की शूटिंग बिना किसी समस्या के चल रही है।
 

विज्ञापन
Kantara Chapter 1 shoot goes as planned no team member injured in bus accident as per reports
कांतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @ rishabshettyofficial

विस्तार

सोमवार को कई मीडिया रिपोर्ट्स के में बताया गया कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ की शूटिंग सेट के पास हुई बस दुर्घटना के बाद रोक दी गई है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि हादसे में टीम के जूनियर आर्टिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार, 25 नवंबर को फिल्म की टीम द्वारा साझा किए गए एक नए बयान में बताया गया कि फिल्म की शूटिंग तय समय के अनुसार जारी है और बस दुर्घटना में कोई भी क्रू सदस्य घायल नहीं हुआ है। आइए जानते हैं विस्तार से….
विज्ञापन


‘कंतारा’ की टीम से कोई नहीं हुआ है घायल
प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने पुष्टि की और बयान में कहा कि शूटिंग सोमवार को सुबह 6 बजे शुरू हुई और दुर्घटना शूटिंग स्थल से 20 किलोमीटर दूर हुई। इसमें आगे बताया गया कि जिस वाहन से दुर्घटना हुई वह एक स्थानीय बस थी और उसमें ‘कंतारा’ टीम के कुछ ही सदस्य सवार थे और यह खबर पूरी तरह से झूठी है। बयान में कहा गया, "यह खबर पूरी तरह से झूठी है। ‘कंतारा: चैप्टर 1’ की टीम ने आज सुबह 6 बजे शूटिंग शुरू की और सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा है। शूटिंग स्थल से 20 किलोमीटर दूर एक छोटी सी दुर्घटना हुई, जिसमें कंतारा टीम के कुछ सदस्य ले जा रही एक स्थानीय बस शामिल थी। हालांकि, किसी के घायल होने की खबर नहीं है।”
विज्ञापन

Prabhas: प्रभास की नई फिल्म के सेट से लीक हुई तस्वीरें, जानिए क्या है इनमें खास?
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में घायलों के उपचार का दावा
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि बस दुर्घटना में फिल्म के छह क्रू और सहायक कलाकार घायल हो गए। उन्हें तत्काल चिकित्सा के लिए जडकाल महालक्ष्मी क्लिनिक ले जाया गया। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दुर्घटना तब हुई जब सदस्य कर्नाटक के मुदूर में शूटिंग के बाद कोल्लूर लौट रहे थे। 

 ‘कंतारा: चैप्टर 1’ कब होगी रिलीज?
ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित ‘कंतारा: चैप्टर 1’  दो अक्तूबर 2025 को दुनिया भर में रिलीज हो सकती है। यह फिल्म शेट्टी की 2022 की ब्लॉकबस्टर पौराणिक एक्शन फिल्म ‘कंतारा’ का प्रीक्वल है। इस फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी को राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।
Samantha Ruth Prabhu: समांथा ने कहा-अच्छा हुआ मैंने वरुण धवन के साथ डांस नहीं किया, क्या है इस बयान का कारण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed