फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Buchi Babu Sana says Peddi is a mix of real and fictional tales ram charan janhvi kapoor RC16

Peddi: बुच्ची बाबू सना ने 'पेद्दी' को लेकर बताई दिल्चस्प बातें, कोविड महामारी के दौरान लिखी थी फिल्म की कहानी

Tue, 22 Apr 2025 01:29 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 22 Apr 2025 01:29 AM IST
सार

Buchi Babu Sana: राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' को लेकर फिल्म के डाइरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने कई दिलचस्प किस्सों से पर्दा उठाया है।
 

विज्ञापन
Buchi Babu Sana says Peddi is a mix of real and fictional tales ram charan janhvi kapoor RC16
बुच्ची बाबू सना ने 'पेद्दी' को लेकर बताई दिल्चस्प बात - फोटो : इंस्टाग्राम@buchibabu_sana

विस्तार

राम चरण की नई फिल्म 'पेद्दी' का पहला लुक इंटरनेट पर छा गया है। उनके देहाती अवतार और अनोखे क्रिकेट शॉट ने खूब तारीफ बटोरी है। यह क्रिकेट शॉट फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। फिल्म के डाइरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने फिल्म को लेकर कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया है। 
विज्ञापन

पेद्दी की दिलचस्प कहानी
123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, फिल्म के डाइरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने कहा कि 'पेद्दी' एक गांव की सच्ची और काल्पनिक कहानियों का मिश्रण है। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा जड़ों से जुड़ी कहानियां सुनाना चाहता हूं क्योंकि ये लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ती हैं और लोगों पर गहरा असर छोड़ती हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

कब लिखी थी पेद्दी की कहानी
बुची बाबू ने यह कहानी कोविड महामारी के दौरान लिखी थी। उन्होंने बताया, "कहानी लिखने के बाद मैंने इसे सुकुमार सर को सुनाया, जिन्होंने सुझाव दिया कि मैं इसे राम चरण सर को सुनाऊं। राम चरण ने कहानी को ध्यान से सुना और पहली ही मुलाकात में कुछ छोटे बदलावों के साथ स्क्रिप्ट को हरी झंडी दिखा दी थी।"
विज्ञापन

'पेद्दी' की स्टार कास्ट और रिलीज
'पेद्दी' 27 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर नजर आएंगी। पहले इस फिल्म का अस्थाई नाम 'RC16' रखा गया था। इन दिनों के अलावा फिल्म में कथित तौर पर तृषा कृष्णन और विजय सेतुपति भी नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
Janhvi Kapoor: 'परम सुंदरी' एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने सिद्धार्थ से चलानी सीखी स्कूटी, शेयर की तस्वीरें..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed