Janhvi Kapoor: 'परम सुंदरी' एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने सिद्धार्थ से चलानी सीखी स्कूटी, शेयर की तस्वीरें
Param Sundari: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ गई है कि क्या यह उनकी फिल्म 'परम सुंदरी' की तस्वीरें हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जान्हवी कपूर ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर अपनी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि जान्हवी सिद्धार्थ से स्कूटी चलाना सीख रही हैं। लाल साड़ी में ब्लैक गॉगल के साथ जान्हवी के चेहरे की खुशी किसी का भी दिल जीत लेगी। वहीं सिद्धार्थ हमेशा की तरह हैंडसम लुक में दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में सिद्धार्थ जान्हवी की मदद करते नजर आ रहे हैं। इन बेहतरीन तस्वीरों के साथ जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, 'परम को बहुत अच्छा लगता है जब मैं उसे घुमाने ले जाती हूं ParamSundari'
जान्हवी की सिद्धार्थ के साथ इन तस्वीरों पर मैडॉक फिल्म्स ने लिखा, 'सुन्दर जोड़ी गोल।' वहीं बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर ने लिखा, 'परमीत को भी यह पसंद है।' एक फैन ने लिखा, 'आपको स्कूटी चलाना नहीं आता है क्या।', एक फैन ने सिद्धार्थ की पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी के टैग करते हुए कमेंट लिखा, 'ये क्या है', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत सुंदर लग रही हो परम सुंदरी', एक और फैन ने लिखा, 'आप दोनों और तेलुगु गाना', एक और फैन ने लिखा, 'बॉलीवुड का रोमांटिक-कॉमेडी।'
यह भी पढ़ें:
Abhinav Shukla Asim Riaz: अभिनव शुक्ला का असीम रियाज पर पलटवार, बोले- धक्का-मुक्की करना सेट की संपत्ति...
दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर जल्द ही मैडॉक फिल्म 'परम सुंदरी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा परम के किरदार में नजर आएंगे जबकि जान्हवी कपूर सुंदरी का रोल निभाएंगी।
यह भी पढ़ें:
Kesari 2 Collection Day 4: सोमवार को 'केसरी चैप्टर 2' के कलेक्शन में आई गिरावट, जानें चौथे दिन की कमाई..